फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JEE advance exam today

जेईई एडवांस की परीक्षा आज

Sat, 24 May 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 24 May 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
JEE advance exam today

आईआईटी के अलावा तीन अन्य संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाला ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई-एडवांस) रविवार को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए डीपीएस नोएडा में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन


परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। तीन विषयों की परीक्षा में विषयवार 10-10 फीसदी और एग्रीगेट 35 फीसदी अंकों की कटऑफ निर्धारित रहेगी।

जेईई-एडवांस में इस साल खास बात यह है कि परीक्षा प्रश्नपत्र आवेदन के वक्त छात्र द्वारा चुनी गई किसी एक भाषा, या तो हिंदी या सिर्फ अंग्रेजी में होगा।

जबकि पिछले साल पेपर के सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में थे। रविवार को पहली शिफ्ट में 9 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट में 2 से 5 बजे के बीच पेपर होगा।
विज्ञापन


कुछ छात्र पहला पेपर उम्मीद के मुताबिक अच्छा न होने पर दूसरा पेपर छोड़ देते हैं। ऐसे छात्रों को मूल्यांकन प्रक्रिया से बाहर रखते हुए उनका रिजल्ट तैयार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, गेजेट्स और सभी तरह के कैलकुलेटर प्रतिबंधित रहेंगे। रिजल्ट 19 जून को जारी किया जाएगा और छात्रों के रैंक कार्ड व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजे जाएंगे।


आंसर-की एक जून को
जेईई-एडवांस की आंसर-की एक जून को ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद दोनों पेपर देने वाले छात्रों की ऑप्टिकल रेस्पॉन्स शीट (ओआरएस) 8 जून को जारी होगी, जो 11 जून तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।

इसके आधार पर छात्र ओआरएस में किसी भी खामी को चुनौती दे सकते हैं। छात्र को हर सवाल के 500 रुपये भरने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed