फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jee advance exam

करीब 500 छात्रों ने दिया जेईई एडवांस एग्जाम

Mon, 26 May 2014 05:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 May 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
jee advance exam

देश के 16 आईआईटी और आईएसएम धनबाद में दाखिले के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस रविवार को आयोजित हुई। उत्तराखंड के चार शहरों में यह परीक्षा दो पालियों में होगी।

विज्ञापन


ज्योमैट्री बॉक्स ले जाना भी प्रतिबंधित
दून के परीक्षा केंद्रों पर करीब 500 छात्र इसमें शामिल होंगे। परीक्षा कक्ष में न केवल मोबाइल फोन बल्कि ज्योमैट्री बॉक्स ले जाना भी प्रतिबंधित है।

छात्र को सिर्फ प्रवेशपत्र और ब्लैक बॉल प्वाइंट पैन के साथ परीक्षा कक्ष में जाना होगा।

आईआईटी कानपुर जोन के तहत हल्द्वानी और आईआईटी रुड़की जोन के तहत हरिद्वार, देहरादून व रुड़की में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

विशेषज्ञों के मुताबिक यदि पहले पेपर में कुछ गड़बड़ हो जाए तो घबराए नहीं और पूरे आत्मविश्वास के साथ दूसरा पेपर दें।

इन बातों का रखें ख्याल
- हर छात्र को एक ऑप्टिकल रिस्पांस शीट(ओआरएस) दी जाएगी। इसमें दो शीट एक साथ जुड़ी होंगी, इन्हें अलग न करें।
- परीक्षा से पहले अपनी तैयारियों के संबंध में किसी से बात न करें। इससे आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है।

- प्रश्नपत्र मिलने के बाद पहले इस पर लिखे हुए दिशा निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें। इसके बाद अपनी प्राथमिकता के मुताबिक सवालों को हल करें।
- ध्यान रहे कि हर विषय में निर्धारित अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।

- ओआरएस शीट पर गोले को काला करते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि हल्का दबाव भी बना रहे। ताकि इसके नीचे वाली शीट (कार्बन कॉपी) पर भी आपके भरे हुए विकल्प नजर आएं।
विज्ञापन


- पहला प्रश्न पत्र निपटाने के बाद दो घंटे का ब्रेक मिलेगा। इस दौरान दूसरे पेपर पर फोकस बनाए रखें। पहले और दूसरे पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कोई सवाल भी तुक्के से हल न करें, क्योंकि परीक्षा में एक गलत जवाब भरने पर एक अंक काट लिया जाएगा।

16 जून को आएगा रिजल्ट

जेईई एडवांस की ‘आंसर की’ एक जून को जारी कर दी जाएगी। छात्र अपने जवाबों का इससे मिलान कर सकते हैं। जेईई की ओर से 16 जून को जेईई एडवांस का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed