JEE एडवांस 2015 का शेड्यूल जारी, कार्ड से भी जमा करें फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी में एडमिशन के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2015 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एंट्रेंस टेस्ट, रिजल्ट, काउंसलिंग और एडमिशन का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
छह शहरों में एंट्रेंस टेस्ट के सेंटर
कानपुर, लखनऊ, आगरा, इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी।
क्रेडिट, डेबिट कार्ड से भी जमा होगी फीस
जेईई एडवांस की रजिस्ट्रेशन फीस ई-चालान से जमा की जा सकेगी। क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी फीस जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी की फीस 2000 रुपये, महिला अभ्यर्थी 1000 और थर्ड जेंडर की फीस 2000 रुपये है। ओबोसी पुरुष की फीस 2000, महिला अभ्यर्र्थी 1000 और थर्ड जेंडर की फीस 2000 रुपये है। एससी के पुरुष अभ्यर्थी की फीस 1000 रुपये, महिला अभ्यर्थी की 500 और थर्ड जेंडर की फीस 1000 रुपये है। फिजिकली डिसेबिल्ड ब्वायज से 1000, गर्ल्स से 500 और थर्ड जेंडर से 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराई जाएगी।
2-7 मई- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं
11-14 मई- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
24 मई- एंट्रेंस टेस्ट
सुबह 9-12 बजे- बीई, बीटेक के पेपर होंगे
दोपहर 2-5: आर्किटेक्चर, बी प्लानिंग का पेपर होगा
3 जून- ओआरएस इमेज डिस्प्ले जारी होगी
8 जून- उत्तर पुस्तिका जारी की जाएगी
18 जून- जेईई एडवांस का रिजल्ट आएगा
19-30 जून- काउंसलिंग