फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jee advance 2015 result and website

जेईई एडवांस से जुड़ी अहम जानकारी के लिए देखें खबर

Tue, 16 Jun 2015 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Jun 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
jee advance 2015 result and website

आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी में प्रवेश के लिए हुए ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2015 के रिजल्ट 18 जून को सुबह 8 बजे घोषित होंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के जेईई चेयरमैन प्रो. टी सनमुगराज ने दी है। उन्होंने बताया कि इसका ब्यौरा वेबसाइट iitb.ac.in/jeeadvanced2015 पर उपलब्ध करा दिया गया है। आंसर-की भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


इसे देखकर छात्र-छात्राएं अपने सेलेक्शन का आकलन कर सकते हैं। चेयरमैन ने बताया कि इस बार भी ऑल इंडिया और कैटेगरी रैंक दी जा रही है। किसी विद्यार्थी को व्यक्तिगत रैंक नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफल विद्यार्थी 19 जून से ऑनलाइन काउंसलिंग करा सकते हैं। यह प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी। जेईई एडवांस के रिवाइज्ड कटऑफ मार्क्स, आंसर-की और संभावित ओपनिंग, क्लोजिंग रैंक की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।

जो जानकारी आई है, उसके मुताबिक आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटी की 33,365 सीटें एक साथ भरी जाएंगी। सीटों का आवंटन संयुक्त रूप से किया जाएगा। सबसे ज्यादा 17390 सीटें एनआईटी में हैं।

देश की 17 आईआईटी की 10006 सीटें भरी जाएंगी। आईआईटी कानपुर की 850 सीटें भरी जानी हैं। ट्रिपल आईटी की 2228 और सेंट्रल, स्टेट गवर्नमेंट के सहयोग से चलने वाले जीएफटी की 3741 सीटें भरी जाएंगी।

कटऑफ मार्क्स में पहली बार बड़ी गिरावट

jee advance 2015 result and website

फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (पीसीएम) के कुछ क्वेश्चन में समान मार्क्स दिए जाने के कारण ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2015 के न्यूनतम क्वालीफाइंग कटऑफ मार्क्स में बड़ी गिरावट आई है।

अब पीसीएम में 124 मार्क्स हासिल करने वाले स्टूडेंट को एडमिशन की कॉमन रैंक लिस्ट में जगह मिल जाएगी। 112 मार्क्स पर ओबीसी और 62 मार्क्स पाने वाले एससी, एसटी, फिजिकली डिसेबिल्ड स्टूडेंट को भी मेरिट में जगह मिलेगी।

कानपुर सहित देश की 17 आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में एडमिशन के लिए 24 मई को जेईई एडवांस कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed