फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jee-advance-2014-schedule

जेईई एडवांस-2014 का कार्यक्रम हुआ जारी

Tue, 29 Oct 2013 08:33 AM IST
अमित त्यागी/ लखनऊ/नोएडा
अमित त्यागी/ लखनऊ/नोएडा Updated Tue, 29 Oct 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
jee-advance-2014-schedule

आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई)

विज्ञापन
एडवांस 2014 का पेपर हिंदी या अंग्रेजी भाषा में अलग-अलग होगा।

अगले साल 25 मई को होने वाली परीक्षा में छात्रों को किसी एक भाषा में ही पेपर दिया जाएगा।

भाषा का चुनाव छात्र को आवेदन फॉर्म भरते समय करना होगा। वहीं 2013 में दोनों भाषाओं में पेपर दिया गया है, जिसके सभी सवाल हिंदी व अंग्रेजी में थे।


पढ़ें-स्टूडेंट्स में दिखी भविष्य के नेताओं की झलक

जेईई एडवांस-2014 का ब्रॉशर सोमवार को जारी कर दिया गया। इसके मुताबिक 6 अप्रैल को ऑफलाइन होने वाले जेईई मेन के नतीजे 3 मई को घोषित होंगे।

इसमें टॉप 1.5 लाख छात्र जेईई एडवांस में शामिल होंगे खास बात ये है कि जेईई मेन के रजिस्ट्रेशन के साथ ही जेईई एडवांस के रजिस्ट्रेशन का विकल्प भी चुना जा सकता है। जेईई मेन के बाद भी एडवांस किया जा सकता है।

पढ़ें-लविवि में तो जुगाड़ से चलती है पीएचडी


यह प्रक्रिया 4 से 9 मई तक चलेगी। इसकी फीस 10 मई तक एसबीआई बैंक चालान से जमा की जा सकेगी। 11 मई से ही ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

परीक्षा के बाद 1 जून को आंसर-की (उत्तर कुंजी) उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद 8 जून को छात्रों की आंसरशीट जारी की जाएंगी। जबकि अंतिम रिजल्ट 19 जून को घोषित किया जाएगा।


सुनवाई के लिए देनी होगी500 फीस

जेईई एडवांस की आंसरशीट आप्टिकल रेस्पॉन्स शीट (ओआरएस) होगी, जो छात्र को दिखाई जाएंगी। इसमें मशीन द्वारा पढ़े गए उनके जवाब और अंक प्रदर्शित होंगे। किसी भी गलती पर छात्र सुनवाई के लिए अपील कर सकता है। इसके लिए 500 रुपये फीस लगेगी।


मेरिट पिछले साल की तरह

जेईई एडवांस की मेरिट पिछले साल की ही तरह कॉमन मेरिट लिस्ट में हर विषय में अलग-अलग 10 फीसदी और एग्रीगेट 35 फीसदी, ओबीसी के विषयों में 9 फीसदी और एग्रीगेट 31.5 फीसदी, एससी-एसटी के विषयों में 5 फीसदी और एग्रीगेट 17.5 फीसदी रहेगी।

कॉलेज, कैंपस से जुड़ी और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed