एग्जाम अलर्ट: इस दिन होगी जेई, लाइनमैन की परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने जेई और लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली छंटनी परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। 21 जून को परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए हमीरपुर, धर्मशाला, शिमला और मंडी में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जेई के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और लाइनमैन के लिए दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक ली जाएगी। बिजली बोर्ड में जूनियर इंजीनियर के 64 पद भरे जाने हैं।
लाइनमैन के 34 पद भरे जाएंगे। भर्ती के लिए चयन बोर्ड ने मार्च माह में आवेदन आमंत्रित किए थे। जेई के लिए दसवीं पास और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा की अनिवार्यता रखी गई है। लाइनमैन के लिए दसवीं पास और आईटीआई से इलैक्ट्रीशियन एवं वायरमैन में सर्टिफिकेट की अनिवार्यता रखी गई थी।
माइनिंग गार्ड के साक्षात्कार 16 जून से
जूनियर इंजीनियरों को 16,250 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जबकि लाइनमैन को प्रतिमाह 9200 रुपये वेतन दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद माना जा रहा है कि प्रदेश में बिजली बोर्ड में चल रही स्टाफ की किल्लत से काफी हद तक राहत मिलेगी।
हिप्र अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर के चेयरमैन जोगराज ठाकुर ने बताया कि बिजली बोर्ड में जेई और लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि फाइनल कर दी है। प्रदेश भर में बोर्ड की ओर से स्थापित परीक्षा केंद्रों पर छंटनी परीक्षा होगी।
प्रदेश उद्योग विभाग की भौमिकीय शाखा की ओर से खनिज रक्षकों (माइनिंग गार्ड) चतुर्थ श्रेणी के 25 पदों के लिए नियुक्ति को 16 से 20 जून तक उद्योग भवन बैम्लोई (शिमला) में प्रात: 10 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे। उद्योग विभाग के निदेशक राजेंद्र सिंह ने कहा के सभी सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार पत्र जारी किए जा चुके हैं।
साक्षात्कार पत्र समय पर प्राप्त नहीं होने कि स्थिति में आवेदक राज्य भू-विज्ञानी, उद्योग भवन बैमलोई शिमला स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साक्षात्कार की अनुसूची उद्योग विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।