{"_id":"ed8054bdcb2c6294b924d7e80d7de449","slug":"je-exam-answer-key-released-objection-send-here-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई एग्जाम की आंसर की जारी, यहां भेजें आपत्ति","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेई एग्जाम की आंसर की जारी, यहां भेजें आपत्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ‘संयुक्त कनिष्ठ अभियंता चयन प्रक्रिया 2013’ की आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने इस पर 11 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्रभारी सचिव प्रवेश चंद्र डंडरियाल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक जेई परीक्षा के तहत सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और सिविल अभियंत्रण प्रथम व द्वितीय, इलेक्ट्रिकल अभियंत्रण प्रथम व द्वितीय, मेकेनिकल अभियंत्रण प्रथम व द्वितीय और कृषि अभियंत्रण प्रथम व द्वितीय प्रश्न पत्रों की चारों सीरीज (ए,बी,सी व डी) की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
इस पते पर भेजे आपत्ति
दो दिसंबर से 11 दिसंबर रात 11:59 बजे तक इस पर आपत्ति जता सकते हैं। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप के हिसाब से प्रश्नवार आपत्ति जताएं, लेकिन इसके लिए प्रमाण भी होना चाहिए।
विज्ञापन
आयोग के ई-मेल एड्रेस ukpscanskey@gmail.com पर आपत्ति मेल कर सकते हैं। डाक या अन्य किसी माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।