{"_id":"bc40b9cce1c7350f6f58ac21732e4568","slug":"jcc-meeting-at-hpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीए के बाद जेसीसी भी कर सकती है आंदोलन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एससीए के बाद जेसीसी भी कर सकती है आंदोलन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 May 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की संयुक्त समन्वय समिति सोमवार को एचपीयू में लंबित मांगों और आर्थिक संकट से उबरने के लिए अतिरिक्त अनुदान की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन
जेसीसी के चेयरमैन व गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हितेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें चारों कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विवि ईसी सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस, कोर्ट सदस्य तेज राम शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य रूप से एचपीयू को आर्थिक संकट से उबारने के लिए अतिरिक्त 50 करोड़ के करीब अनुदान देकर पुरानी देनदारियों को पूरा करने, हर माह कर्मचारियों को वेतन और पेंशन भुगतान को पेश आने वाली परेशानी को दूर करने को वार्षिक ग्रांट में बढ़ोतरी करने, 275 से अधिक कर्मचारियों के पदों को भरने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासन पर लगा अनदेखी का आरोप
कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। बार बार सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। यूनिवर्सिटी इस समय तंगहाली से गुजर रही है।
इसके लिए सरकार को भी अतिरिक्त ग्रांट देनी चाहिए। यदि अतिरिक्त ग्रांट मिलती है तो सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पैंशन, मेडिकल बिल और दूसरे वित्तीय लाभ समय पर दिए जा सकेंगे।