फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JBT Teachers Result will be Declared Soon

JBT टीचर्स को हाईकोर्ट ने दिया तोहफा

Thu, 07 Aug 2014 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Aug 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
JBT Teachers Result will be Declared Soon

हरियाणा में जेबीटी अध्यापकों के लिए 2014 में आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित करने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को मंजूरी दे दी है। हालांकि नियुक्ति पत्र दस्तावेज की जांच के बाद दिए जा सकेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा में वर्ष 2011 में जेबीटी की भर्ती परीक्षा हुई थी। आरोप हैं कि परीक्षा में आवेदकों की जगह दूसरे लोगों ने परीक्षा दी।

जांच में कई चयनित उम्मीदवारों और परीक्षा देने वाले व्यक्तियों के अंगूठों के निशान नहीं मिले। इस बीच सरकार ने 2014 में 9647 पदों के लिए जेबीटी भर्ती की परीक्षा ली थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मांग की गई थी कि परीक्षा में अंगूठों के निशान लेने की प्रक्रिया ही खत्म क र दी गई है। लिहाजा मौजूदा भर्ती में गड़बड़ी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका के बाद हाईकोर्ट ने मौजूदा भर्ती परिणाम पर रोक लगा दी थी। मामले की सुनवाई के दौरान एडवोकेट जनरल ने दलील दी कि सरकार सुप्रीम कोर्ट को भर्ती का आश्वासन दे चुकी है, लिहाजा शिक्षकों की नियुक्ति करना जरूरी है।


दूसरी ओर याचिकाकर्ता पक्ष ने कहा कि यदि दस्तावेज की जांच के बगैर नियुक्ति दे दी गई तो स्थिति 2011 जैसी हो सकती है। एजी ने बेंच को आश्वासन दिया कि परिणाम घोषित होगा लेकिन नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।

हाईकोर्ट ने परिणाम घोषित करने की मंजूरी देते हुए नियुक्ति पत्र देने से पहले तकनीकी जांच मुकम्मल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed