{"_id":"69acad8bbf507063170faaf00e02df42","slug":"jbt-answer-key-himachal-board-dharamsala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लिक कर यहां देखें जेबीटी टेट की आंसर की","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
क्लिक कर यहां देखें जेबीटी टेट की आंसर की
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 14 दिसंबर को आयोजित जेबीटी टेट परीक्षा की आंसर की बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इससे परीक्षा में बैठे करीब साढ़े पांच हजार अभ्यर्थियों को अपने आंसर की सही गलत की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आंसर की में किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति होने पर बोर्ड से संपर्क करने की सुविधा भी दी है। इसके लिए बोर्ड ने 1 जनवरी तक का समय अभ्यर्थियों को दिया है। इतना ही नहीं इससे पूर्व भी बोर्ड ने टैट परीक्षा से संबंधित आंसर की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों को उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन
बोर्ड ने इस बार कला स्नातक, मैडिकल, नॉन मैडिकल, भाषा, शास्त्री और जेबीटी टैट की परीक्षा ली थी। इसके लिए राज्य के करीब 80 हजार युवाओं ने आवेदन किया था, जबकि इन परीक्षाओं में प्रदेश भर से करीब 80-80 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर परीक्षा दी है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा से करीब 10 दिन के अंदर इन सभी परीक्षाओं की आंसर की बोर्ड वेबसाइट पर डालकर अभ्यर्थियों को सुविधा दी।
विज्ञापन
अब तक आईं दर्जनों आपत्तियां
बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध आंसर की में अब तक अभ्यर्थियों ने दर्जनों आपत्तियां बोर्ड को दी है। इस पर बोर्ड ने विषय विशेषज्ञों के पैनल बिठाकर इन आपत्तियों की जांच की जा रही है। विशेषज्ञों की जांच के परिणामों के आधार पर अंतिम परिणाम में अभ्यर्थियों को लाभ मिल सकेगा।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि आंसर की बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org. पर उपलब्ध करवा दी है। आंसर-की में किसी प्रकार की कोई विसंगति या गलती होने पर अभ्यर्थी बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।
बोर्ड ने एक जनवरी तक का समय दिया है। बोर्ड सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि निर्धारित समय के बाद आने वाली आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।