{"_id":"7b391fde63c77d93a13cca19e48ffd4b","slug":"jammer-for-stopping-cheating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः नकल रोकने को लगेंगे विश्वविद्यालयों में जैमर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
उत्तराखंडः नकल रोकने को लगेंगे विश्वविद्यालयों में जैमर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Feb 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में होने वाली सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं अब जैमर के साये में होंगी।
विज्ञापन
इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र जारी किया है। इसके मुताबिक हर विवि को जैमर की व्यवस्था करनी होगी। यूजीसी के सचिव प्रो. जसपाल एस संधू की ओर से जारी पत्र के मुताबिक सभी विश्वविद्यालयों में कम पावर वाले जैमर लगाने होंगे।
इन जैमर को लगाने के लिए केंद्र सरकार ने एक पॉलिसी डिजाइन की है। विवि परिसर में परीक्षा के दौरान जैमर लगा होने से आसपास के लोगों की मोबाइल सेवाएं बाधित नहीं होंगी। जैमर लगाने के पीछे मकसद यह है कि परीक्षा के दौरान कोई भी छात्र मोबाइल इत्यादि की सहायता से नकल न कर पाए।
विज्ञापन
यूजीसी के मुताबिक देशभर में जैमर उपलब्ध कराने के लिए दो कंपनियों को यह जिम्मेदारी दी गई है। वेबसाइट पर जैमर की पूरी पॉलिसी पढ़ने के बाद उसी के अनुसार जैमर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. उदय सिंह रावत ने बताया कि परीक्षाओं में निष्पक्षता और नकलविहीन रखने के लिए यह जरूरी कदम है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक कम पावर वाले जैमर लगाने के लिए सभी विश्वविद्यालयों को यूजीसी को प्रपोजल भेजना होगा। इसकी जानकारी भी यूजीसी को समय से देनी होगी। यह जैमर न केवल विश्वविद्यालयों बल्कि जिन कॉलेजों में विवि की परीक्षाएं होती हैं, वहां भी लगाए जाएंगे।
क्या है जैमर
मोबाइल फोन जैमर बेस स्टेशनों से मोबाइल फोन को संकेत प्राप्त करने से रोकता है। परीक्षा केंद्र में जैमर लगने के बाद रेडियो जैमर, रेडियो फ्रीक्वेंसी आधारित संचार के किसी भी उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लू्टूथ और वाईफाई को जाम कर देगा। ऐसे में अभ्यर्थी नकल नहीं कर पाएगा।