फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   its too crucial to download admit card of see

SEE: प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में छूट रहे पसीने

Fri, 18 Apr 2014 11:39 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Apr 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
its too crucial to download admit card of see

इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई)-2014 के प्रवेश पत्र वेबसाइट www.upsee.nic.in से डाउनलोड करने में स्टूडेंट्स के पसीने छूट रहे हैं।

विज्ञापन


दो दिन पहले ही प्रवेश पत्रों को वेबसाइट पर ऑनलाइन किया गया है, ऐसे में परीक्षा में लाखों स्टूडेंट वेबसाइट सर्च करने में जुटे हैं। स्टूडेंट्स की शिकायत है कि वेबसाइट सर्च करने पर बार-बार वह पेज खुलता है।
विज्ञापन


जिस पर प्रवेश पत्र का ऑप्शन नहीं है। ऐसे में स्टूडेंट्स एसईई के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अपनी दुविधा का समाधान कर रहे हैं।

एसईई के समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह का कहना है कि इसमें कोई टेक्निकल फॉल्ट नहीं है।

वेबसाइट पर एक साथ बड़ी संख्या में स्टूडेंट सर्च करने में जुटे हैं, ऐसे में इसका पुराना पेज बार-बार खुल रहा है। रिफ्रेश करें और उन्हें नया पेज तुरंत दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. जगवीर सिंह ने बताया कि उनके पास भी स्टूडेंट्स के फोन आए थे कि एसईई के प्रवेश पत्र निकालने में दिक्कत हो रही है।

दरअसल, एक साथ वेबसाइट पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट ऑनलाइन प्रवेश पत्र निकालने में जुटे हैं। ऐसे में वेबसाइट पुराना पेज खोल रही है। स्टूडेंट सिर्फ रिफ्रेश करें उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।


अगर इसके बावजूद परेशानी आ रही है तो वेबसाइट पर लिखे हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें। इधर, ऐसे करीब पांच हजार स्टूडेंट जिनके प्रवेश पत्र संदेह होने पर रोके गए हैं, बनने शुरू हो गए हैं।

इसके लिए सभी 37 शहर जहां पर प्रवेश परीक्षा हो रही है, वहां एक-एक नोडल केंद्र बनाया गया है।

राजधानी में रामेश्वरम् इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बने केंद्र पर स्टूडेंट्स दो कलर फोटोग्राफ व आईडी प्रूफ लेकर पहुंचे थे।

यहां पर उनका वेरिफिकेशन के बाद प्रवेश पत्र जारी करने का काम शुरू कर दिया गया है।

एसईई में सभी स्टूडेंट्स को मिले फर्स्ट चॉइस का सेंटर
एसईई में इस बार स्टूडेंट्स के परीक्षा केंद्र निर्धारण में इस बात का विशेष ध्यान दिया गया है कि उन्हें केंद्रों तक पहुंचने में अधिक दिक्कत न हो।

फर्स्ट चॉइस के शहर में ही परीक्षा केंद्र दिया गया है। इसके लिए उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने कुछ केंद्रों की संख्या घटाई-बढ़ाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed