{"_id":"023327a7286d2a127d1c41e29dccf594","slug":"itm-university-deals-with-pgcil-for-student-internship","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्री फ्रैंडली बनेंगे यहां के स्टूडेंट्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इंडस्ट्री फ्रैंडली बनेंगे यहां के स्टूडेंट्स
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 08 Jan 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीएम यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी पढ़ाई के दौरान ही इंडस्ट्री फ्रैंडली बनाए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीच करार हुआ है। पावर ग्रिड विद्यार्थियों को समर इंटर्नशिप और प्लेसमेंट की सुविधा भी प्रदान करेगी।
विज्ञापन
यही नहीं दोनों के सहयोग से कैंपस में कई रचनात्मक काम किए जाएंगे। आईटीएम विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस करार से विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा। आज इंडस्ट्री की जो डिमांड है उसके अनुसार विद्यार्थी कैंपस में तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिससे उद्योगों को उनके प्रशिक्षण पर अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा। एमओयू पर आईटीएम के कुलपति प्रो. प्रेमव्रत और पीजीसीआईएल के कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) राजेंद्र सिंह ने हस्ताक्षर किए। प्रो. प्रेमव्रत ने कहा कि शैक्षणिक-औद्योगिक सहभागिता समय की मांग है।
विज्ञापन
आज इंडस्ट्री की यह शिकायत आम हो गई है कि संस्थानों से बेहतर टैलेंट नहीं मिल रहा है। सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान की इस खाईं को पाटकर दक्ष मैनपावर विकसित करना लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस करार का मकसद दोनों संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल रखते हुए विद्यार्थियों की कुशलता बढ़ाना और उन्हें प्रशिक्षण देना है।
करार के अनुसार केस स्टडी, सेमिनार, वर्कशॉप और रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।