फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ITI students' dorm gift

आईटीआई छात्राओं को छात्रावास की सौगात

Sun, 13 Oct 2013 01:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Oct 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
ITI students' dorm gift

महिला आईटीआई में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को जल्द ही एक अच्छे छात्रावास की सौगात मिलने जा रही है। सर्वे चौक स्थित आईटीआई परिसर में बनने वाले इस छात्रावास का शनिवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिलान्यास किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर सहित सभी जनपदों में महिला छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं को नवरात्रि का तोहफा

महिलाओं के कल्याण, सम्मान के लिये राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है। दून में बनने वाले छात्रावास को प्रदेश की कामकाजी महिलाओं को नवरात्रि का तोहफा बताते हुए उन्होंने महिलाओं को शक्ति व शांति का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस छात्रावास का नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है। छात्रावास डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा। प्रथम चरण में इस चार मंजिल भवन में 150 कक्ष निर्मित होंगे।


छह मंजिला बनाया जाएगा

द्वितीय चरण में इसे छह मंजिला बनाया जाएगा। देहरादून के प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि हमारी सोच विकास की है।

इस मौके पर विधायक राजकुमार, प्रमुख सचिव राधा रतूडी, पेयजल निगम के एमडी सीएम डिमरी, संसदीय सचिव मनोज तिवारी,विधायक ललित फरसवाण, पूर्व सांसद महेन्द्र पाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed