{"_id":"6f24ed24d40da1bdf5f017e34f2fca1d","slug":"iti-got-only-150-admissions","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों पर भारी पड़ रहा ऑनलाइन एडमिशन!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छात्रों पर भारी पड़ रहा ऑनलाइन एडमिशन!
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 23 Mar 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में ऑनलाइन फॉर्म भरवाने का खामियाजा गांव-देहात के हजारों अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ा रहा है। 31 मार्च अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
मात्र एक हफ्ता बचा है लेकिन पिछले साल के मुकाबले आवेदकों की संख्या इस साल न के बराबर है। लखनऊ को ही लें तो पिछले साल यहां आवेदकों की संख्या करीब 18 हजार थी लेकिन इस साल यह आंकड़ा मुश्किल से 150 पहुंच पाया है।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश की बात करें तो पिछले साल आईटीआई में दाखिले के लिए सात लाख फॉर्म आए थे लेकिन इस साल अब तक करीब 36 हजार आवेदन फॉर्म ही जमा हुए हैं।
स्किल्ड लेबर बनाने के लिए देश भर में आईटीआई के तहत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। इन युवाओं में ज्यादातर ग्रामीण परिवेश और खराब आर्थिक स्थिति वाले होते हैं।
विज्ञापन
इस साल आईटीआई में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन फॉर्म मांगे गए हैं। इसके लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को आईटीआई में जाकर आवेदन शुल्क जमा करके लॉग इन आईडी, पासवर्ड और प्रॉस्पेक्टस लेना होता है।
इसके बाद लॉग इन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है। इसके बाद उसका प्रिंट आउट वापस आईटीआई में जाकर जमा करना होता है।
इससे दूरदराज के अभ्यर्थियों के सामने खासा संकट खड़ा होता है। फॉर्म भरने के लिए उन्हें खास सुविधा नहीं मिलती है पर मुसीबत काफी हो रही है। दूरदराज के क्षेत्र में पहले तो सायबर कैफे की दिक्कत होती है।
कस्बे या शहर में आकर इंटरनेट तो मिलता है लेकिन उसके लिए अभ्यर्थियों को जेब ढीली करनी होती है। इन्हीं सब दिक्कतों की वजह से इस साल अभ्यर्थियों की संख्या में काफी अंतर पड़ गया है।
हालांकि व्यावसायिक परीक्षा परिषद से जुड़े अधिकारी इसे महज इत्तेफाक करार दे रहे हैं।
सालाना फीस 40 रुपये और आवेदन शुल्क 250 का
आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन शुल्क के लिए अभ्यर्थियों को 250 रुपये देने पड़ रहे हैं। इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए पड़ने वाला खर्च भी अभ्यर्थियों को ही देना पड़ता है। वहीं, राजकीय आईटीआई में दाखिले के बाद अभ्यर्थी को महज 40 रुपये सालाना का भुगतान करना होता है।
24 मई को आईटीआई एंट्रेंस
आईटीआई की प्रवेश परीक्षा अब 24 मई को होगी। लोक सभा चुनाव के कारण आईटीआई की प्रवेश परीक्षा की तिथि पहले 25 मई निर्धारित की गई थी।
लेकिन 25 मई को पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा होने के कारण इस तिथि में भी बदलाव कर दिया गया है। व्यावसायिक परीक्षा परिषद की निदेशक अनीता श्रीवास्तव के अनुसार आईटीआई की प्रवेश परीक्षा अब 24 मई को होगी।