{"_id":"6f80d18f610555740cc393315756a17b","slug":"iti-exams-from-5-febuary","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच फरवरी से होंगी आईटीआई की परीक्षाएं ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पांच फरवरी से होंगी आईटीआई की परीक्षाएं
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 29 Dec 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पहली बार सेमेस्टर सिस्टम के आधार पर होने जा रहीं आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) की परीक्षाएं आगामी पांच फरवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन
डीजीईटी (डायरेक्टरेट जनरल एंप्लॉयमेंट एंड ट्रेनिंग) ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। पांच फरवरी 2014 से प्रैक्टिकल और 25 फरवरी से लिखित परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
आईटीआई में इस साल पहली बार सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया है। पहली बार सेमेस्टर सिस्टम लागू होने की वजह से परीक्षाएं थोड़ी देर से शुरू हो रही हैं।
आमतौर पर जनवरी के महीने में शुरू होने वाली परीक्षाएं इस बार एक महीने देरी से शुरू हो रही हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह तथा लिखित परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगी।
विज्ञापन
प्रैक्टिकल परीक्षा
दिनांक विषय फोर्थ सेमेस्टर का समय एक और दो सेमेस्टर समय
5.2.14 ट्रेड प्रैक्टिकल सुबह 10:30 बजे सुबह 10:30 बजे
6.2.14 ट्रेड प्रैक्टिकल सुबह 9:00 बजे सुबह 9:00 बजे
7.2.14 ट्रेड प्रैक्टिकल सुबह 9:00 बजे सुबह 9:00 बजेे
8.2.14 ट्रेड प्रैक्टिकल सुबह 9:00 बजे सुबह 9:00 बजे
लिखित परीक्षा
दिनांक विषय फोर्थ सेमेस्टर 1 व 2 सेमेस्टर
25.2.14 ट्रेड थ्योरी एंड एम्प्लॉयबिलिटी स्किल सुबह 10:30 दोपहर 2:30 बजे
26.2.14 वर्कशॉप कैल.एंड साइंस व इंजी.ड्राइंग सुबह 10:30 दोपहर 2:30 बजे