फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ITI campus interview on April 29 will be in Mandi.

रोजगार का सुनहरा मौका, जानिए कहां और कब!

Mon, 27 Apr 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 27 Apr 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
ITI campus interview on April 29 will be in Mandi.

बेरोजगार प्रशिक्षित युवकों के लिए रोजगार के द्वार खुल गए हैं। आईटीआई मंडी में 29 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू होंगे। विभिन्न पांच ट्रेड के करीब 170 पद भरे जाएंगे। कैंपस इंटरव्यू में केवल 2013 और 2014 बैच के पासआउट प्रशिक्षित ही भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन


प्राइवेट आईटीआई के उम्मीदवार इसमें नहीं भाग ले सकेंगे। सनर्जी कंसलटेंट के माध्यम से आयशर पोलारिस प्राइवेट लिमिटेड जयपुर (राजस्थान) आईटीआई मंडी परिसर में कैंपस इंटरव्यू लेगी। इसमें केवल 18 से 22 वर्ष के प्रशिक्षित युवा भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को आईटीआई डिप्लोमा में 60 प्रतिशत मार्क्स की शर्त पूरी करनी होगी। कैंपस इंटरव्यू दो चरणों के तहत होगा। पहले दिन 29 अप्रैल को लिखित परीक्षा के माध्यम से छंटनी की जाएगी। दूसरे दिन 30 अप्रैल को फाइनल इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

10 हजार मिलेगा सीटीसी

ITI campus interview on April 29 will be in Mandi.

चयनित पात्र उम्मीदवारों को 10 हजार प्रति माह (सीटीसी) दिया जाएगा। कंपनी कैंपस इंटरव्यू में सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद फीटर ट्रेड के 30, मोटर मेकेनिक के 30, डीजल मेकेनिक के 20, इलेक्ट्रिशयन के 30, वेल्डर के 30, पेंटर के 30 पद भरेगी।

कैंपस इंटरव्यू में उपरोक्त ट्रेड की प्रशिक्षित लड़कियां भी भाग ले सकती हैं। उधर, आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सनर्जी कंसलटेंट की ओर से विभिन्न पांच ट्रेड के प्रशिक्षु उम्मीदवारों की 170 पदों पर भर्ती करने का पत्र मिला है। कैंपस इंटरव्यू में पात्र उम्मीदवारों को नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed