आईटीआई की खाली सीटों पर दाखिले की तिथि देखें यहां...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में खाली सीटों पर 20 अगस्त तक दाखिले दिए जाएंगे। जिलेवार रिक्त सीटों के आधार पर विज्ञापन निकालते हुए तीन दिन के अंदर आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन भुवनेश कुमार ने इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक करीब 14,500 सीटें खाली हैं।
इसमें से 10,000 ऐसी हैं जिनका आवंटन नहीं हुआ और 4500 वो हैं जिनका आवंटन तो हुआ, लेकिन दाखिला छात्रों ने नहीं लिया।
आईटीआई में शैक्षिक सत्र 2015 में दाखिले के लिए अब भी सीटें खाली हैं। शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद इन सीटों पर दाखिला देने का निर्णय किया गया है।
आरक्षण की व्यवस्था नहीं होगी लागू
चौथे चरण की काउंसलिंग के बाद खाली सीटों पर आरक्षण व्यवस्था लागू नहीं होगी। पूर्व में काउंसलिंग के बाद भी दाखिला न लेने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।
प्रवेश प्रक्रिया में पूर्व में पंजीकृत व चतुर्थ चरण में नए ऑनलाइन सत्यापन कराने वाली की मेरिट तैयार करते हुए शासन को उपलब्ध कराई जाएगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य मेरिट तैयार करते हुए इसका विज्ञापन प्रकाशित कराएंगे।
रिक्त सीटों के सापेक्ष पूर्व में प्रवेश प्रक्रिया में पंजीकृत गैर चयनित अभ्यर्थी अपना आवेदन प्रधानाचार्य को देंगे।