आज चूके तो सालभर करोगे इंतजार
क्योंकि शाम चार बजे आईटीआई में आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। सोमवार को आईटीआई में फार्म जमा कराने के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। काउंटर पर दोपहर 3:00 बजे तक लंबी लाइन लगी रही।
आईटीआई प्रशासन ने परेशानी से बचाने के लिए छह काउंटर बनाए हैं। इसके मुताबिक अभी तक विभिन्न ट्रेडों की 1000 सीटों के लिए करीब 1500 फार्म जमा हुए हैं। मंगलवार को आवेदन प्रक्रिया बंद करने के बाद स्क्रूटनी की जाएगी।
नेता नहीं अधिकारी से बनवाओ चरित्र प्रमाण पत्र
फरीदाबाद। छात्रों को चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक से दूसरे संस्थान का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों से छात्र चरित्र प्रमाण पत्र बनवा कर ला रहे हैं। इसे नहीं माना जा रहा है। इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आईटीआई प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि नेता नहीं अधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र मान्य है।
एक से एडमिशन
एक जुलाई से फीस जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्राओं के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। छात्राएं कंप्यूटर ट्रेड में अधिक रुचि दिखा रही हैं। छात्राओं के लिए आरक्षित सीटें खाली रहने की सूरत में विभाग के आदेश के बाद उसे छात्रों के लिए ओपन कर दिया जाएगा। प्रिंसिपल भगत सिंह ने बताया कि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए पर्याप्त काउंटर बनाए गए हैं। फार्म भरने में परेशानी आने पर मदद की भी व्यवस्था की गई है।