नौकरी तलाशने के बजाय अब रोजगार देंगे स्टूडेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के स्टार्ट-अप कॉन्सेप्ट पर आधारित आईटी उपवन के लखनऊ केंद्र का उद्घाटन बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन करेंगे। इस आईटी उपवन (आईटी क्यूबेशन सेंटर) की स्थापना श्रीट्रॉन इंडिया ने की है।
विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स जीएस नवीन कुमार ने बताया कि आईटी उपवन के माध्यम से इनोवेटिव तकनीकी स्टूडेंट्स रोजगार पाने की इच्छा रखने के बजाय रोजगार देने वाले बनेंगे।
प्रदेश के इंजीनियर मेधा के मामले में देश के किसी भी हिस्से के इंजीनियरों के समकक्ष हैं। लेकिन, पूंजी, अवस्थापना सुविधाओं, सहयोग और उचित परामर्श की कमी उन्हें उद्यमिता के रास्ते पर नहीं बढ़ने देती।
स्टूडेंट्स को मिलेंगे रोजगार के अवसर
बिजनेस इन्क्यूबेटर का निर्माण प्रदेश के शिक्षित छात्र-छात्राओं के लिए मददगार साबित होगा। उन्हें आईटी उपवन योजना के माध्यम से अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, उदीयमान प्रतिभाओं और नए उद्यमियों के लिए आईटी उपवन योजना के तहत लखनऊ सेंटर में 50 सीट की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। श्रीट्रान इंडिया ने साहिबाबाद केंद्र (गाजियाबाद) में भी इस योजना को 14 सीटों के साथ इसी साल प्रारंभ किया था। अब वहां सीटों की संख्या बढ़ाकर 100 की जा रही है।