{"_id":"e94e706f6deb2fd043f060658e4727d2","slug":"isc-examination-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में 44 केंद्रों में शुरू हुई ISC 12वीं की परीक्षाएं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दून में 44 केंद्रों में शुरू हुई ISC 12वीं की परीक्षाएं
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(सीआईएससीई) की 12वीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
देहरादून में परीक्षा में तीन हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के लिए दून को दो हिस्सों में बांटा गया है। सीआईएससीई के समन्वयक परमजीत सिंह कालरा ने बताया कि 12वीं की परीक्षाओं के लिए दून में कुल 44 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है।
इनमें तीन हजार छात्र परीक्षा में बैठेंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष शुरू किया गया यूनिक आईडी और ओएमआर शीट की प्रक्रिया इस साल अमल में नहीं लाई जाएगी। इसके बजाए पहले की तरह पूरी परीक्षा मैन्युअल ही होगी।
विज्ञापन
परीक्षा में नकल रोकने के लिए सचल दस्ते बनाए गए हैं। सोमवार को हालांकि राज्य में शोक घोषित है लेकिन केवल 12वीं की भौतिक विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, बाकी स्कूल बंद ही रहेंगे।
विज्ञापन
10वीं में 3950 छात्र
सीआईएससीई की दसवीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए दून में 49 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 3950 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। दसवीं में पहला पेपर हिंदी का होगा।