फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   isc board prepare for practical exam

ISC: अब इंडेक्स नंबर की जगह मिलेगा यूनीक आईडी नंबर

Thu, 06 Feb 2014 08:22 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Feb 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
isc board prepare for practical exam

इस साल नए पैटर्न पर होने जा रहे आईएससी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए बुधवार को टीचर्स ने तैयारी की।

विज्ञापन


सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आईएससी बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूल के प्रिंसिपल प्रैक्टिकल की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में शामिल हुए।

यहां परीक्षकों को ओएमआर शीट भरने और अन्य सावधानियां रखने के लिए निर्देश जारी किए गए। आईएससी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 11 फरवरी से शुरू हो रहे हैं।

इस बार स्टूडेंट्स को बोर्ड की ओर से इंडेक्स नंबर के बजाय यूनिक आईडी नंबर दिया गया है। इसी तरह प्रैक्टिकल के नंबर पहली बार ओएमआर शीट पर भरे जा रहे हैं।


बुधवार को हुई बैठक में बदलावों के बारे में टीचर्स को बताया गया। ओएमआर शीट भरने तथा उनको रखने के तरीके से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए।

12वीं में साइंस के विषयों में प्रैक्टिकल के नंबर पूरी तरह से एक्सटर्नल एग्जामिनर देते हैं। 30 नंबर के प्रैक्टिकल में 10 नंबर प्रोजेक्ट तथा 20 नंबर बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल के लिए भेजे प्रश्नपत्र के आधार पर दिए जाते हैं।
विज्ञापन


कॉपियां भी बोर्ड के पास जाती हैं। बैठक में तीनों जोन के कंवेंनर और स्कूल प्रिंसिपल्स ने भाग लिया।

ऑनलाइन अपलोड करने होंगे इंटरनल असेसमेंट के नंबर
सीआईएससीई (काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एजूकेशन) से संबद्ध सभी स्कूलों को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के इंटरनल मॉर्क्स अब ऑनलाइन फीड करने होंगे।

इसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी है। इसके बाद नंबर अपलोड नहीं किए जा सकेंगे। गलत नंबर भरने की सूरत में सही करने की इजाजत भी नहीं मिलेगी।

बोर्ड ने 10वीं में कंप्यूटर और फिजिकल एजूकेशन को छोड़कर सभी विषयों में 20-20 नंबर इंटरनल असेसमेंट के आधार पर देने की व्यवस्था की है।

बाकी 80 नंबर लिखित परीक्षा के आधार पर दिए जाते हैं। कंप्यूटर और फिजिकल एजूकेशन विषय में इंटरनल एसेसमेंट 100-100 नंबर के होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed