{"_id":"070020d2cd28ffdeebf6ad5b2c417e1d","slug":"irreguralities-found-in-examination-copies-in-lu","type":"story","status":"publish","title_hn":"LU: जोड़ना भी नहीं जानते गुरुजी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
LU: जोड़ना भी नहीं जानते गुरुजी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 21 Jul 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक के परीक्षा सेल में शनिवार को जबर्दस्त हंगामा रहा।
विज्ञापन
बीकॉम थर्ड ईयर की कॉपियां देखकर बाहर निकले स्टूडेंट्स काफी गुस्से में थे। वे विवि प्रशासन पर सही ढंग से कॉपियां न जांचने का आरोप लगा रहे थे।
स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स का कहना था कि, कॉपियों में सही के निशान तो लगाए गए लेकिन, कहीं नंबर दिए गए और कहीं नहीं। अगर पूरी कॉपी जांची गई, तो नंबर को जोड़ने में गलतियां हैं।
अपनी कॉपी देखने के बाद गुस्से से तमतमाए इस्लामिया डिग्री कॉलेज के छात्र मोहम्मद कमाल अब्बासी ने कहा कि, इन्श्योरेंस एंड प्रिंसिपल विषय में 100 में से 38 नंबर ही दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें दीर्घ प्रश्नों के उत्तर में केवल छह-छह नंबर ही दिए गए। कम से कम एक उत्तर में नौ-नौ नंबर दिए जाने चाहिए थे।
सूचना के अधिकार के तहत 300 रुपये जमा करके कॉपियां देखने के लिए 72 छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें कॉपियां देखने 40 छात्र ही पहुंचे और ज्यादातर ने कॉपियों को ठीक से न जांचने की शिकायत की।
विज्ञापन