कैसे मिलेगा लैपटॉप, स्टूडेंट्स के नाम तो गायब हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की निशुल्क लैपटॉप वितरण योजना में जिम्मेदारों की लापरवाही
बीकेटी के चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय के छात्रों के बाद मेहंदीगंज के जगन्नाथ साहू गर्ल्स डिग्री कॉलेज से शिकायतें मिली हैं। आरोप है कि आवेदन के बाद भी लाभार्थियों की सूची से पूरे कॉलेज को ही गायब कर दिया गया है।
सहादतगंज
स्थित जगन्नाथ साहू कॉलेज में पढ़ने वाले 87 छात्रों का नाम लैपटॉप वितरण
वाली लिस्ट से गायब हो चुका है।
प्राचार्या डॉ. बिंदु सिंह का कहना है कि
उन्होंने बच्चों की सूची बहुत पहले ही जिला प्रशासन को भेज दी थी।
इसके बाद
छह और नौ अगस्त को छात्राओं की लिस्ट फिर भेजी गई मगर जिला प्रशासन की ओर
से योजना के लाभार्थियों की सूची में कॉलेज की सभी छात्राओं का नाम गायब
है।
छात्राओं की मानें तो अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी नहीं बताया और
उन्हें लैपटॉप न देने की घोषणा तक कर दी।
इसके अलावा केकेसी और महिला
कॉलेज के कुछ छात्र-छात्राओं का नाम भी लैपटॉप वितरण की सूची से गायब होने
की शिकायत मिली है जबकि इन सभी छात्रों ने लैपटॉप के लिए अपना रजिस्ट्रेशन
करा रखा है।