{"_id":"d9c1fd3b50e02bca7fee5fb4f88f4258","slug":"irregular-teachers-protest-on-mp-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों पर अड़े टीचर सड़क पर उतरे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मांगों पर अड़े टीचर सड़क पर उतरे
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
अतिथि अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने सेक्टर-19 स्थित सांसद अवतार सिंह भड़ाना के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
धरने में पलवल जिले के शिक्षक भी शामिल हैं। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संत सिंह हुड्डा ने धरने की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि अब सरकार के आश्वासन पर अध्यापक नहीं मानेंगे।
विज्ञापन
हाल ही में मुख्यमंत्री ने अतिथि अध्यापकों के वेतन में बढ़ोतरी की है। इसके लिए संघ उनका आभारी है, लेकिन अध्यापकों को नियमित करने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
अध्यापकों का कहना है कि अब उनकी उम्र इतनी नहीं है कि वह कहीं और नौकरी के लिए आवेदन कर सकें।
शिक्षक नियमित करने की मांग को लेकर कई बार शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई हल न होने पर ही अब निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के सभी सांसदों के घर व कार्यालयों पर प्रतिदिन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।