{"_id":"6042206615be56c65c990d1c9b2df42e","slug":"ipu-online-choice-filling-starts-today-and-conselling-from-11-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPU: ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
IPU: ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Jul 2014 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपी यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2014-15 में दाखिला लेने वाले छात्रों की काउंसलिंग 11 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार से विवि को एनओसी नहीं मिलने की वजह से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही थी। अब बीच का रास्ता निकालते हुए प्रबंधन ने पुराने सत्र की सीटों की संख्या के आधार पर दाखिला लेने का फैसला किया है।
छात्र सोमवार से विभिन्न प्रोग्राम के तहत कोर्स व विषयों की च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे।
तीन राउंड में आयोजित होने वाली काउंसलिंग 30 जुलाई को संपन्न होगी। वहीं अगस्त की पहली तारीख से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। एडमिशन रजिस्ट्रेशन ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के मुताबिक, जिन छात्रों ने काउंसलिंग की एक हजार रुपये की फीस जमा कराकर रजिस्ट्रेशन कराया था, वहीं इसमें भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डीयू में पढाई हो गई महंगी
उन्होंने कहा कि छात्र 7 से 9 जुलाई तक च्वाइस फिलिंग के तहत आवेदन कर सकते हैं। पहले राउंड की कट ऑफ लिस्ट 11 जुलाई को जारी होगी। जबकि 11 से 13 जुलाई के बीच प्रोग्राम फीस जमा कर दाखिला लेना होगा। छात्र 15 और 16 जुलाई को ऑनलाइन दाखिला रद्द करने का आवेदन पत्र भर सकते हैं, जिसकी स्लिप 15 से 16 जुलाई को कैंपस में जमा करानी होगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी कट ऑफ लिस्ट 18 जुलाई को जारी होगी। जिसमें चुने गए छात्र 20 जुलाई तक प्रोग्राम फीस जमा कर दाखिला ले सकेंगे। जबकि तीसरी कट ऑफ लिस्ट 26 जुलाई को जारी होगी।
30 जुलाई को ऑनलाइन एडमिशन विंडो बंद हो जाएगी। ब्रिगेडियर उपमन्यु के मुताबिक, दाखिला लेने वाले छात्रों को एक अगस्त को कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। छात्रों को 8 अगस्त तक कॉलेज की फीस जमा करनी होगी।
एक अगस्त से नया सत्र
आईपी यूनिवर्सिटी की यह अब तक आयोजित सबसे छोटी काउंसलिंग होगी। महज 23 दिनों में काउंसलिंग के तीनों राउंड पूरे कर एक अगस्त से नया सत्र शुरू कर दिया जाएगा। पहली कट ऑफ में नाम आने वाले छात्र को तीन दिन के अंदर दाखिला लेना होगा। यदि वह दाखिला नहीं लेता है तो सीट अन्य को दे दी जाएगी।