फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   Studies expensive in Delhi university

डीयू में पढाई हो गई महंगी

Sun, 06 Jul 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Jul 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
Studies expensive in Delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ कॉलेजों में सत्र 2014-15 की पढ़ाई महंगी हो गई है। जहां सेंट स्टीफंस में सभी कोर्स की फीस बढ़ गई है, वहीं तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की वापसी से रामलाल आनंद कॉलेज में कुछ कोर्स की फीस में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


सेंट स्टीफंस कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज फीस और रेजिडेंस फीस में 775 रुपये से लेकर 3,550 रुपये तक का इजाफा किया है। सेंट स्टीफंस में तीन स्तरों पर फीस ली जाती है। पहला कॉलेज फीस, दूसरा रेजिडेंस फीस और तीसरा मेस फीस शामिल है।
विज्ञापन


इन तीनों स्तरों में रेजिडेंस और मेस फीस सभी छात्रों के लिए एक समान है, लेकिन कोर्स के आधार पर ह्यूमेनिटीज के लिए अलग और फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथमेटिक्स के लिए फीस अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सेमेस्टर में ह्यूमेनिटीज के लिए फीस 12,555 से बढ़कर 13,330 रुपये हो गई है। फिजिक्स और केमिस्ट्री में आंकड़ा 13,485 से बढ़कर 14,320 हो गया है। मैथमेटिक्स ऑनर्स में पहले सेमेस्टर की फीस 13,510 रुपये कर दी गई है, जबकि बीते साल यह 12,915 रुपये थी।

यह भी पढ़ें: DU: हिंदू में इस बार ईसीए के जरिए दाखिला नहीं

रेजिडेंस फीस की बात करें तो यह 20,450 रुपये से बढ़कर 24,000 रुपये हो गई है। वहीं ह्यूमेनिटीज के छात्रों को एक साल के कोर्स में 23,660 रुपये व रेजिडेंस फीस में 44,450 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इसी तरह से पाठ्यक्रम के मुताबिक वार्षिक फीस निर्धारित है।


जहां तक दौलत राम कॉलेज की बात है तो विभिन्न कोर्स के मुताबिक बीते साल तक यहां की फीस 6,490 से लेकर 8,420 रुपये के बीच थी। यहां 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई है। मिरांडा कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर प्रतिभा जॉली कहती हैं कि इस बार फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कॉलेज में फीस को चार साल में रिव्यू किया जाता है।

रामलाल आनंद में फीस पुराने ढांचे के मुताबिक फीस
राम लाल आनंद कॉलेज में 12 में से तीन कोर्स की फीस वर्ष 2012 के ढांचे के मुताबिक कर दी गई है। प्रिंसिपल डॉक्टर विजय शर्मा ने बताया कि जियोलॉजी, बीए ऑनर्स हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार व बीएससी कंप्यूटर साइंस की फीस अब वर्ष 2012 के ढांचे के मुताबिक ली जा रही है। अब जियोलॉजी की फीस 24,950 और हिंदी पत्रकारिता की 21,810 हो गई है। बाकी कोर्स की फीस का ढांचा सात से आठ हजार रुपये तक है। बीते साल इसी मद में इन तीन कोर्स की फीस ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed