{"_id":"251dbc9bf3c571cba17a015ee9aae0f5","slug":"ipu-fees-submission-date-for-online-counselling","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPU: ऑनलाइन काउंसलिंग फीस की तारीख बदली","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
IPU: ऑनलाइन काउंसलिंग फीस की तारीख बदली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Jun 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की आईपी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग की दाखिला फीस जमा करने की तारीख में बदलाव किया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन काउंसलिंग के सभी डिग्री प्रोग्राम के छात्रों को पहले काउंसलिंग दाखिला फीस जमा करनी होगी, उसी के बाद रजिस्ट्रेशन होगा। प्रबंधन ने डिग्री के साथ-साथ डिप्लोमा होल्डर को भी जोड़ लिया है।
विज्ञापन
एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के मुताबिक, ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल दोबारा जारी किया है।
छात्रों को नए शेड्यूल के तहत दाखिला फीस, रजिस्ट्रेशन व आरक्षित वर्ग के छात्रों को सर्टिफिकेट जमा करवाते हुए जांच करवानी होगी।
छात्रों को ऑनलाइन काउंसलिंग की अतिरिक्त दाखिला फीस एक हजार रुपये जमा करनी पड़ेगी। हालांकि यदि सीट अलॉट नहीं होती है तो फिर यह दाखिला फीस वापस नहीं होगी।
विज्ञापन
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे विभिन्न डिग्री कोर्स का विकल्प अधिक से अधिक भरें, ताकि बाद में सीट अलॉटमेंट में दिक्कत न हों।