{"_id":"056cae7ad392ede9d09d83bb410fb953","slug":"ipu-extends-date-of-certificate-submission-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPU: सर्टिफिकेट जमा करवाने की तारीख बढ़ी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
IPU: सर्टिफिकेट जमा करवाने की तारीख बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Oct 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
छात्रों की मांग पर आईपी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए ओरिजनल सर्टिफिकेट जमा करवाने की तारीख बढ़ा दी है।
विज्ञापन
अब छात्र 7 अक्तूबर तक सर्टिफिकेट जमा करवा सकते हैं। अगर इस तारीख तक सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाते हैं तो उनके दाखिले रद्द हो जाएंगे।
एडमिशन इंचार्ज प्रो. प्रवीण चंद्रा के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2014-15 के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग में दाखिला लेने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट जमा करवाने की आखिरी तिथि 30 सितंबर तक थी।
विज्ञापन
छात्रों ने सर्टिफिकेट जमा करवाने की तिथि बढ़ाने की मांग की थी, जिसे प्रबंधन ने मान लिया है। अब छात्र 7 अक्तूबर तक सर्टिफिकेट जमा करवा सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने छात्रों समेत कॉलेज प्रबंधन को हिदायत दी है कि वे तय समय सीमा के तहत सर्टिफिकेट जांच के बाद विश्वविद्यालय में जमा नहीं करवाए तो उसके बाद दाखिले रद्द समझे जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा विश्वविद्यालय कैंपस स्थित विभिन्न विभागों के डीन व डायरेक्टर को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्तर पर छात्रों के सर्टिफिकेट जांचें, ताकि अगर किसी के नंबर कम मिलते हैं तो उन्हें शॉर्टलिस्ट करते हुए उसकी जानकारी एडमिशन ब्रांच को दी जाए।