{"_id":"6af2f72f6cef571960c2a236b3a79964","slug":"ipu-change-in-the-cut-off-date-26-of-the-first-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPU में कट ऑफ की तारीख में बदलाव, 26 को पहली लिस्ट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
IPU में कट ऑफ की तारीख में बदलाव, 26 को पहली लिस्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपी यूनिवर्सिटी और डीयू की कटऑफ में टकराव के कारण काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव किया है। जो कट ऑफ पहले 24 जून को आनी थी, अब 26 जून को रात 11:45 बजे जारी होगी। उसी के आधार पर छात्रों के दाखिले 29 से शुरू होंगे, जबकि उनके सर्टिफिकेट 27 जून से एक जुलाई के बीच जांचे जाएंगे। वहीं, दूसरी कट ऑफ चार जुलाई को जारी होगी। इस मेरिट में जगह पाने वाले छात्रों को 16 जुलाई तक दाखिले का मौका उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, ऑनलाइन काउंसलिंग में नए शेड्यूल के तहत ही अब दाखिले होंगे। छात्रों ने डीयू और आईपीयू दोनों जगह आवेदन किया होता है, ऐसे में एक ही दिन तारीख आने से वे दाखिले का निर्णय नहीं ले पाते। क्योंकि जरूरी नहीं कि दोनों जगह मनपसंद प्रोग्राम में दाखिले के लिए मेरिट में जगह मिल ही जाए। मेरिट में आने वाले छात्रों को 29 जून को 40 हजार रुपये दाखिला फीस भरने के साथ चालान प्रिंट जमा करवाना होगा, जिसमें कैश और ऑनलाइन दोनों माध्यम मिलेंगे। जबकि 30 जून तक छात्र अपनी सीट छोड़ सकते हैं, जिसके लिए उन्हें दोबारा आवेदन पत्र भरना होगा।
विज्ञापन
मेरिट लिस्ट में नाम आने पर फिर मिलेगा कॉलेज बदलने का मौका
कट ऑफ जारी होने के साथ ही च्वाइस फिलिंग का ऑप्शन भी खुल जाएगा। जिन छात्रों का मेरिट में नाम होगा, वे दोबारा कोर्स या कॉलेज बदल सकते हैं। इसके लिए उन्हें 26 से 30 जून तक का मौका मिलेगा।
विज्ञापन