{"_id":"dec6de8606fcc38b6a4314b5c070e5d2","slug":"ipu-certificate-submission-starts-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPU: शुरू हो चुका है सर्टिफिकेट सबमिशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
IPU: शुरू हो चुका है सर्टिफिकेट सबमिशन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jun 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
आईपी यूनिवर्सिटी में एमबीए और एमबीए फाइनेंशियल मार्केटिंग प्रोग्राम (सीईटी कोड 101) में ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत सर्टिफिकेट जमा करवाने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी।
विज्ञापन
एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु ने बताया कि आरक्षित वर्ग के अलावा अन्य छात्रों को अपने सर्टिफिकेट जमा करवाने होंगे, जो कि ऑनलाइन काउंसलिंग से अलग छात्रों को कैंपस में आकर जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
शेड्यूल के तहत सात जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रैंक 1201 से 2200, नौ जून को 2201 से 3200, दस जून को 4200 से 5200 व 11 जून को 5201 से आगे के छात्रों को अपने सर्टिफिकेट लेकर कैंपस में रिपोर्ट करनी है।
विज्ञापन
यदि कोई छात्र इस शेड्यूल के तहत सर्टिफिकेट जांच के लिए रिपोर्ट नहीं करते हैं तो उन्हें 11 जून को पहुंचना होगा। जिन छात्रों का रिजल्ट अभी नहीं आया होगा, उन्हें दस रुपये के स्टांप पेपर के साथ नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र देना होगा।
जिन छात्रों ने डिस्टेंस या ओपन मोड ऑफ एजुकेशन से डिग्री ली है, उन्हें सर्टिफिकेट के साथ-साथ स्टडी सेंटर से जारी प्रूफ भी जमा करना होगा। छात्रों को जन्म तिथि के लिए दसवीं व 12वीं का सर्टिफिकेट भी लगाना अनिवार्य है।