{"_id":"f5d85e0eec73ccedd45ea8802f76f247","slug":"ipu-affiliated-engineering-college-derecognise-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPU से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज की मान्यता खत्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
IPU से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज की मान्यता खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Nov 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने आईपी यूनिवर्सिटी से संबद्ध गुरु प्रेमसुख मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की मान्यता खत्म कर दी है। इसके चलते अब इस कॉलेज में पढ़ रहे बीटेक के छात्रों को विश्वविद्यालय प्रबंधन सोनीपत स्थित महावीर स्वामी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शिफ्ट करेगा।
विज्ञापन
जीटी करनाल रोड स्थित गुरु प्रेमसुख मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एआईसीटीई की टीम ने जून में दौरा किया था। उस दौरान कैंपस में सुविधाओं का अभाव पाया गया। इसमें शिक्षकों और लैब समेत इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी प्रमुख थे। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर एआईसीटीई ने कॉलेज की मान्यता शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए खत्म कर दी।
विज्ञापन
मान्यता खत्म होने पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने एआईसीटीई से आग्रह किया था कि उक्त कॉलेज में पढ़ रहे दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष के छात्रों को सोनीपत स्थित महावीर स्वामी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शिफ्ट किया जाए। एआईसीटीई की अनुमति के बाद प्रबंधन छात्रों को प्रक्रिया पूरी करने का नोटिस दे रहा है।
विज्ञापन
नहीं देनी होगी अतिरिक्त फीस
विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, छात्रों को सोनीपत स्थित महावीर स्वामी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शिफ्ट होने पर अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। साथ ही गुरु प्रेमसुख मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की फैकल्टी को एआईसीटीई ने राहत दी है कि वे छात्रों की ज्यादा संख्या को देखते हुए अपनी मर्जी से महावीर स्वामी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सेवाएं दे सकते हैं।