{"_id":"fdcf420f1b7864a78006aba5cc478bf1","slug":"ipu-admission-cut-off-for-uslls-will-be-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPU: USLLS में ऊंचा रहेगा कट ऑफ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
IPU: USLLS में ऊंचा रहेगा कट ऑफ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Jun 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल आईपीयू के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज (यूएसएलएलएस) के बीए एलएलबी प्रोग्राम का कट ऑफ ऊंचा रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के मुताबिक बीते साल यूएसएलएलएस में जरनल वर्ग में आखिरी सीट 544 रैंक के छात्र को मिली थी। जिसके इस साल और ऊंचा रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि बीबीए में सीईटी रिजल्ट और पिछले सत्र के कटऑफ को देखने के बाद इस सत्र में लगभग एक हजार तक हाई जाने की संभावना है। विश्वविद्यालय में बीबीए सबसे अधिक पसंद किया जाता है। डीयू के छात्र भी मनपसंद कॉलेज नहीं मिलने पर आईपीयू के बीबीए में दाखिले के लिए सीट छोड़कर आते हैं।
विज्ञापन
बीबीए में पिछले सत्र बनारसी दास चांदीवाला इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज में आखिरी सीट जरनल वर्ग में 8093, बेरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च में 17503, भाई परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज में 7707, बीएलएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट में 19330 (ऑल इंडिया जरनल) थी।
विज्ञापन
वहीं चंद्रप्रभु जैन कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में 19847, दिल्ली कॉलेज ऑफ एडवांस स्टडीज में 11824, दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलेपमेंट में 19433,आईआईटीएम में 8342, जगन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 4769, महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में 4699, टेक्निया इंस्टीट्यूट में 8160, विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में 5221 रैंक के छात्र को आखिरी सीट मिली थी।
तीस हजार से अधिक छात्रों ने भरी फीस
आईपी यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2014-15 के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग से बीटेक (रेगुलर डिग्री) और बीटेक / एमटेक (ड्युअल डिग्री) प्रोग्राम में दाखिले के लिए सोमवार तक तीस हजार से ज्यादा छात्रों ने एक हजार रुपये की काउंसलिंग फीस भर दी है। जबकि दस हजार से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के मुताबिक छात्रों के पास उक्त दोनों प्रोग्राम में काउंसलिंग की फीस भरने के लिए महज दो दिन बाकी हैं। उन्होंने कहा कि कई बार आखिरी चरण में वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक रहने से रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ सकती है। इसलिए छात्रों को सलाह दी कि वे आखिरी समय की बजाय पहले ही फीस से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की प्रक्रिया पूरी कर लें।
एमसीए रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन आज
मंगलवार को एमसीए के ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन है। इस बार आईपीयू के अलावा इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन की छात्राओं की भी काउंसलिंग एक साथ होगी।