फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU: 4 medical course exam date change

IPU: मेडिकल कोर्स की परीक्षा तारीखें बदलीं

Tue, 20 May 2014 06:17 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 May 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
IPU: 4 medical course exam date change

नई दिल्ली के आईपी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मेडिकल प्रोग्राम के चार कोर्स की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है।

विज्ञापन


इन प्रोग्राम की परीक्षा की तारीख अन्य शिक्षण संस्थानों की प्रवेश परीक्षा के बीच आ रही थी, जिसके चलते प्रबंधन ने यह फैसला किया है।

प्रबंधन के मुताबिक, मेडिकल डिग्री प्रोग्राम के डीएम (कार्डियोलॉजी), एमसीएच (सीटीवीएस), एमसीएच (न्यूरो सर्जरी) और डीएम (न्यूरोलॉजी) कोर्स की संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब छह जून को होगी। पहले इन चारों कोर्स की परीक्षा 25 मई को होनी थी।


डीएम (कार्डियोलॉजी), एमसीएच (सीटीवीएस) की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी, जबकि एमसीएच (न्यूरो सर्जरी) और डीएम (न्यूरोलॉजी) की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे के बीच होगी। चारों कोर्स का रिजल्ट 12 जून को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed