फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   investigation of irregularities of utu

उत्तराखंड तकनीकी विवि में धांधलियों पर बैठी जांच

Thu, 12 Jun 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Jun 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
investigation of irregularities of utu

उत्तराखंड तकनीकी विवि में परीक्षा में धांधली और वित्तीय अनियमितताओं पर जांच बैठ गई है। भाजपा विधायक चंदन राम दास और सुरेंद्र सिंह जीना ने गैरसैंण विधानसभा सत्र में यह मामला उठाया था।

विज्ञापन


परीक्षाओं में भारी तादाद में धांधलियां

इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को जांच के आदेश दे दिए। सूत्रों के मुताबिक शासन ने इस पर जांच बैठा दी है। बीजेपी विधायकों ने सदन को सूचित किया था कि तकनीकी विवि की परीक्षाओं में भारी तादाद में धांधलियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा वित्तीय अनियमितताएं भी बड़े पैमाने पर हो रही हैं। विधायकों का कहना था कि इस बात के उनके पास पर्याप्त सबूत भी हैं। तकनीकी विवि इससे पहले भी अनियमितताओं के चलते चर्चाओं में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वर्ष पहले विवि में उत्तर पुस्तिकाओं की खरीद फरोख्त में 84 लाख रुपये की अनियमितताएं सामने आई थी। इसके बाद भी लगातार विवि कई वजहों से विवादित रहा है।


विवि इस वक्त अस्थाई कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। यहां कुलसचिव से लेकर बाकी सभी अहम पदों पर अस्थाई कर्मचारी तैनात हैं। सरकार से कई बार मांग के बावजूद नई भर्ती नहीं की गई हैं।

अमर उजाला ने भी 11 जून के अंक में विवि की कार्यप्रणाली की पोल खोली थी। वर्तमान में विवि में कुलपति का पद खाली है।

दून विवि के कुलपति प्रो. वीके जैन को विवि की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है जबकि पूरे सूबे की तकनीकी शिक्षा का जिम्मा इस विवि के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed