{"_id":"3b07101a6f5e0d8389812bc145123136","slug":"invention-of-graphic-era-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में उड़ी देहरादून के छात्रों की ‘उड़न तश्तरी’","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कानपुर में उड़ी देहरादून के छात्रों की ‘उड़न तश्तरी’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Mar 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की उड़न तश्तरी देख दर्शक रोमांचित हो उठे। विवि के छात्रों के बनाए खास हेलीकॉप्टर हेक्साकॉप्टर ने आईआईटी कानपुर में पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर नहीं हेक्साकॉप्टर
विवि के बीटेक कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष के छात्र आयुष कुमार दुआ और अक्षय भारद्वाज ने महज 1.870 किलो वजन वाला यह हेक्साकॉप्टर तैयार किया है।
छह पंखों वाला यह कॉप्टर अपने वजन से करीब दोगुना वजन लेकर उड़ान भरता है। बैटरी की मदद से यह लगातार दस मिनट की उड़ान भर सकता है।
आयुष ने बताया कि आईआईटी कानपुर में तीन दिन चली प्रतियोगिता में देश के 45 प्रमुख विवि और संस्थानों की टीमों से मुकाबला हुआ।
300 मीटर ऊंचाई तक उड़ा
इस दौरान हेक्साकॉप्टर ने 4.5 किलोग्राम वजन की पानी की बोतलें करीब 300 मीटर ऊंचाई तक उड़ाकर दूसरे स्थान पहुंचाई। प्रतियोगिता में तीन बार इसका प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
रिमोट की मदद से चलने वाले कॉप्टर को बनाने में टीम को डेढ़ महीने का वक्त लगा। आयुष ने बताया कि इसमें लिथियम पॉलीमर 4 एस बैटरी का उपयोग किया गया है।
इससे ज्यादा क्षमता की बैटरी लगाई जाए तो कॉप्टर आधे घंटे तक उड़ाया जा सकता है। विवि के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला ने आयुष और अक्षय को कामयाबी पर बधाई दी।
विज्ञापन