फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   interviews schedule for admission in Punjab University

PU में दाखिला लेना है तो देखें ये इंटरव्यू शेडयूल

Fri, 04 Jul 2014 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Jul 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
interviews schedule for admission in Punjab University

पीयू प्रशासन ने वीरवार को कई विभागों के काउंसिलिंग और इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिए हैं। पीयू के इकोनॉमिक्स विभाग में बीए(आनर्स) स्कूल में दाखिले के लिए इंटरव्यू 8 जुलाई को होगा। एमए इकोनॉमिक्स के इंटरव्यू 11 जुलाई को होंगे। डिपार्टमेंट ऑफ आर्ट हिस्ट्री एंड विजुअल आर्ट का एप्टीट्यूट टेस्ट कम इंटरव्यू 7 जुलाई को सुबह 8.30 बजे होगा।

विज्ञापन

सरकारी कालेजों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट आज

interviews schedule for admission in Punjab University

शहर के 5 सरकारी कालेज में 2014-15 सत्र में दाखिले के लिए शुक्रवार को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। ऑनलाइन दाखिला कोआर्डिनेटर बिक्रम राणा ने बताया कि शुक्रवार को 4 बजे के बाद वेबसाइट पर प्रोविजनल मेरिट कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

राणा ने बताया कि मेरिट लिस्ट में किसी तरह की त्रुटि होने करने के लिए 5 जुलाई तक संबंधित कालेज में संपर्क कर सकते हैं। शहर के सरकारी कालेज की 12 हजार सीटों के लिए इस साल रिकार्ड 27 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। सरकारी कालेज में दाखिले के लिए काउंसिलिंग 7 जुलाई से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी में 5 को मेरिट लिस्ट

interviews schedule for admission in Punjab University

सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में दाखिले के लिए आवेदन करने वालों की कट ऑफ मेरिट लिस्ट 5 जुलाई को दोपहर 12 बजे जारी कर दी जाएगी। डीन एडमिशन डा.अरुण अग्रवाल ने बताया कि करीब 6 हजार सीटों के लिए 8 हजार से अधिक आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं। डा.अग्रवाल के अनुसार बीबीए की 120 सीटों के लिए 1300, बीसीए की 120 सीटों के लिए 700, बीए के लिए 2 हजार आवेदन, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 1300 आवेदन जमा हो चुके हैं।

पीजी कोर्स में एमकॉम की 40 सीटों के लिए 450, एमए साइकोलॉजी की 40 सीटों पर 275, एमए अंग्रेजी की 60 सीटों के लिए 200, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की 60 सीटों के लिए 300 से अधिक आवेदन जमा हुए हैं। बीए कोर्स में आवेदन करने वाले 15 स्टूडेंट्स के अंक 90 फीसदी से अधिक हैं।

विज्ञापन

जरूरी हिदायतें

interviews schedule for admission in Punjab University

- काउंसिलिंग के समय अपने मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं।
- मूल प्रमाण पत्र की दो-तीन फोटो कापी भी साथ रखें।
- 3-4 पासपोर्ट साइज फोटो भी जरूर रखें।
- काउंसिलिंग की जगह पर दिए गए समय से आधा घंटा पहले पहुंचे।
- दूसरे राज्यों से आने वाले एक दिन पहले ही शहर में पहुंचने की कोशिश करें।
- काउंसिलिंग के समय अपने सामान का विशेष ध्यान रखें।
- फीस के लिए कैश को संभाल कर रखें।
- छात्राएं परिवार के किसी सदस्य को साथ जरुर लेकर आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed