फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   interview of isc topper

ISC टॉपर से जानें सक्सेस का सही पैटर्न

Mon, 19 May 2014 12:29 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 May 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
interview of isc topper

आईएससी रिजल्ट में उत्तराखंड में इस बार संयुक्त रूप से दो टॉपर हैं। एक दिन पूर्व नैवेद्य बंसल के बाद अब सेंट जोजेफ्स एकेडमी की लावण्या भी 98.5 प्रतिशत अंक हासिल कर पहले पायदान पर हैं।

विज्ञापन


सर्वर डाउन होने से उन्हें एक दिन बाद रिजल्ट की जानकारी मिली। आईएससी रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया था, लेकिन सर्वर डाउन होने से दिनभर छात्र नंबर जानने के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


कई छात्र रिजल्ट नहीं देख पाए थे। शनिवार देर रात तक जारी रिजल्ट में ब्राइटलैंड स्कूल के नैवेद्य बंसल 98.5 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में टॉप थे।

रविवार को सर्वर ठीक होने के बाद बचे छात्रों के रिजल्ट भी सामने आ गए। सेंट जोजेफ्स की लावण्या तनेजा ने भी 98.5 प्रतिशत अंक पाए हैं। इस तरह वह भी स्टेट टॉपर हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लावण्या तनेजा का फोकस रिसर्च पर

interview of isc topper

उत्तराखंड की आईएससी टॉपर लावण्या तनेजा का फोकस रिसर्च पर है।

लावण्या फिजिक्स और मैथ्स में शोध कर नोबेल पुरस्कार प्राप्त करना चाहती हैं। कहती हैं कि शोध का मकसद देश का पिछड़ापन दूर करना होगा।

वसंत विहार एन्कलेव निवासी लावण्या के पिता विनोद कुमार तनेजा नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) में टेक्निकल आफिसर, जबकि मां ऋचा तनेजा गृहिणी हैं।

एग्जाम के बाद नंबरों का आंकलन बिल्कुल सही

interview of isc topper

लावण्या ने बताया कि एग्जाम के बाद उन्होंने 98 प्रतिशत से अधिक ही अंक पाने का आकलन किया था जो सटीक रहा। कहा कि शोध के क्षेत्र में देश में अभी काफी काम किया जाना बाकी है।

वह फिजिक्स और मैथ्स में देश का नाम ऊंचा करना चाहती है। लावण्या ने बताया कि वह इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस (आईआईएससी) बैंगलोर में दाखिले के लिए जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

उन्होंने हाल ही में 269 अंकों के साथ जेईई मेंस परीक्षा क्वालिफाई की है। लावण्या के मुताबिक उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी को दिन या घंटे में बांटने के बजाए रेगुलर स्टडी का पैटर्न अपनाया।

ये रहे सक्‍सेस टिप्स

interview of isc topper

- बोर्ड परीक्षा में सबसे अहम होता है आत्मविश्वास, इसे बनाए रखें
- परीक्षा की तैयारी अचानक या परीक्षा तिथि आने के बाद करना घातक हो सकता है
- जरूरी है कि सालभर रेगुलर स्टडी करते रहें, विषयों पर फोकस बराबर रखें
- कोई भी विषय हल्का नहीं होता है, हर विषय की तैयारी कठिन विषय के तौर पर करें
- सत्र शुरू होते ही विषयवार रेगुलर स्टडी करें तो निश्चित तौर पर परिणाम अच्छा आएगा

लावण्या का स्कोर कार्ड
फिजिक्स 99
केमिस्ट्री 97
मैथ्स 100
कंप्यूटर साइंस 100
अंग्रेजी 95

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed