{"_id":"fd9be49f50f7b33fbb5a0f2474d6d3d0","slug":"interveiw-for-clerk-post-at-hpu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, कब होंगे एचपीयू क्लर्क पदों के इंटरव्यू?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पढ़िए, कब होंगे एचपीयू क्लर्क पदों के इंटरव्यू?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 31 Oct 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय में स्टाफ की कमी दूर करने को 2013 से लेकर चल रही 43 क्लर्क भर्ती की प्रक्रिया नवंबर माह में पूरी होगी। 18 और 19 नवंबर को चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
कुलसचिव प्रो. मोहन झारटा ने कहा कि नवंबर में साक्षात्कार करवाने के साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 43 क्लर्क मिलने से परीक्षा शाखा सहित अन्य शाखाओं में स्टाफ की कमी से पेश आ रही समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विवि कर्मचारियों की संयुक्त समन्वय समिति के लगातार दबाव के चलते आखिर विवि प्रशासन को इस मुख्य मांग को मानना पड़ा और साक्षात्कार की लटकाई जा रही तिथि को घोषित करना पड़ा।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा, टाइप टेस्ट की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है। अब इन दोनों टेस्ट को पास कर चुके अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। इसके बाद उन्हें नियुक्ति दी जाएगी।