फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Internal assesment is from 28 oct. to 31 oct. in LU.

LU: इंटरनल असेसमेंट में फेल तो नहीं मिलेगा दूसरा मौका

Wed, 22 Oct 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Oct 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
Internal assesment is from 28 oct. to 31 oct. in LU.

एलयू व डिग्री कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) में इंटरनल असेसमेंट 28 से 31 अक्टूबर तक किए जाएंगे। एलयू में सभी विभाग अपने स्तर पर और डिग्री कॉलेज अपने स्तर पर मिड टर्म टेस्ट करवाएंगे।

विज्ञापन


डिग्री कॉलेज खुद प्रश्नपत्र बनाएंगे और उसका मूल्यांकन करेंगे। सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पहली बार लागू हो रही इस नई व्यवस्था के तहत बनाए गए पेपर व मूल्यांकित कॉपियों की एक प्रति लखनऊ विश्वविद्यालय को भेजेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को समाजशास्त्र विभाग में पीजी में इंटरनल असेसमेंट व्यवस्था को लागू करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इसमें निर्णय लिया गया कि 10 अंक के एसाइनमेंट व 5 अंक उपस्थिति के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह कुल 30 नंबर का इंटरनल असेसमेंट होगा। फैकल्टी बोर्ड के निर्णय के अनुसार इंटरनल असेसमेंट की पुन: परीक्षा नहीं करवाई जाएगी।

यानि अगर इसमें कोई फेल हुआ या फिर परीक्षा नहीं दे पाया तो उसके लिए अलग से इंटरनल असेसमेंट की व्यवस्था नहीं की जाएगी।

30 नंबर का होगा इंटरनल असेसमेंट

Internal assesment is from 28 oct. to 31 oct. in LU.

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि मंगलवार को समाजशास्त्र विभाग में एमए कोर्स में इंटरनल असेसमेंट के तहत मिड टर्म टेस्ट के लिए तारीखें तय कर दी गईं।

28, 29, 30 व 31 अक्तूबर तक अपने यहां पर मिड टर्म टेस्ट आयोजित करेंगे। 15 नंबर के क्लास टेस्ट में दो लघु उत्तरीय प्रश्न और एक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होगा।

दो लघु उत्तरीय प्रश्न चार-चार नंबर के यानि कुल 8 नंबर के होंगे। एक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 7 नंबर का होगा। वहीं 10 नंबर एसाइनमेंट के होंगे। बैठक में निर्णय हुआ कि एसाइनमेंट का मूल्यांकन भी कॉलेज अपने स्तर पर ही करेंगे।

स्टूडेंट्स को एसाइनमेंट के रूप में फील्ड वर्क, लाइब्रेरी वर्क, टर्म पेपर व सेमिनार में से कोई एक प्रणाली अपनाकर 10 नंबर में स्टूडेंट़्स का मूल्यांकन करना होगा। इसके अलावा 5 नंबर उपस्थिति के होंगे।

कुल 30 नंबर का इंटरनल असेसमेंट होगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी डिग्री कॉलेजों को आदेश दिया है।

पहली बार शुरू हुई ये व्यवस्‍था

Internal assesment is from 28 oct. to 31 oct. in LU.

डिग्री कॉलेजों को मिड टर्म टेस्ट, एसाइनमेंट और उपस्थिति तीनों के कुल 30 नंबर में हर स्टूडेंट्स का मूल्यांकन कर उसकी एक कॉपी यूनिवर्सिटी व संबंधित विभाग को भेजनी होगी।

इंटरनल असेसमेंट में छात्र अगर फेल हुआ या फिर इसमें शामिल नहीं हुआ तो उसे पुन: परीक्षा देने का मौका नहीं दिया जाएगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय में इंटरनल असेसमेंट व सेमेस्टर परीक्षा की व्यवस्था पहली बार लागू हो रही है। 30 नंबर का इंटरनल असेसमेंट होगा और 70 नंबर की सेमेस्टर परीक्षा होगी।

एलयू के कैलेंडर के अनुसार 31 अक्टूबर से पहले इंटरनल असेसमेंट करवाना अनिवार्य है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शेड्यूल जारी कर दिया है।

यूनिवर्सिटी में इंटरनल असेसमेंट को लेकर मंगलवार को हुई बैठक के बाद तुरंत तैयारियां शुरू कर दी गईं क्योंकि अब दीपावली की छुट्टियां हैं।

यूनिवर्सिटी व कॉलेज जब दीपावली के बाद खुलेंगे तो उनके पास बहुत वक्त नहीं होगा।

 स्टूडेंट्स को भी मैसेज भेजे जा रहे हैं कि वह छुट्टी के तत्काल बाद होने वाले इंटरनल असिस्मेंट में शामिल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed