{"_id":"b539d2cba0ac0032ecb67adf0ad5cc58","slug":"inter-polytechnic-youth-festival-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होगा इंटर पॉलीटेक्निक यूथ फेस्टिवल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नहीं होगा इंटर पॉलीटेक्निक यूथ फेस्टिवल
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 12 Mar 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव का असर शिक्षण संस्थानों पर दिखने लगा है। आदर्श चुनाव आचार संहित लागू होने के कारण इंटर पॉलीटेक्निक यूथ फेस्टिवल स्थगित कर दिया है। इस बाबत तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक ने प्रदेश के तमाम पॉलीटेक्निक कॉलेजों को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, छात्रों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम व गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर साल इंटर पॉलीटेक्निक यूथ फेस्टिवल का आयोजन तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा कराया जाता है। इस बार सिरसा में कराया जाना था, लेकिन आचार संहित की वजह से विभाग ने फेस्टिवल का रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
Live Update: 11 मार्च के दिन भर की खबरें
विज्ञापन
विभाग का मानना है कि चुनाव की वजह से शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। वहीं, किसी कार्यक्रम में छात्र कुछ चुनावी मुद्दों पर कटाक्ष या प्रमुखता से छात्र प्रदर्शित कर सकते हैं। ऐसे में चुनावी संहिता का उल्लंघन होगा। चुनावी व्यस्तता की वजह से बतौर मुख्य अतिथि किसी अधिकारी का शिरकत करना भी मुश्किल है।
बहरहाल, पॉलीटेक्निक छात्रों द्वारा यूथ फेस्टिवल के लिए खास तैयारी की जा रही है। यूथ फेस्टिवल के लिए इंटर क्लास प्रतियोगिता कर छात्रों की टीम का चयन किया गया था। अब अंतिम रूप से तैयारी चल रही थी। अंतिम समय में फेस्टिवल रद्द करने के की वजह से छात्रों में मायूसी है। अब यह चुनाव के बाद कराने की बात की जा रही है।
पढ़ें: एक ड्राइवर ने मारुति को दिया जोर का झटका
पूरे हरियाणा में दस अप्रैल को चुनाव है। ऐसे में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होने की बात कही जा रही है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, अब अगले सेमेस्टर में ही यह फेस्टिवल हो सकेगा। क्योंकि अप्रैल के अंतिम सप्ताह के बाद परीक्षा की तैयारी शुरू हो जाएगी।
मई में परीक्षा होगी और इसी महीने में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। ऐसे में नए सेमेस्टर में छात्रों के लिए यूथ फेस्टिवल का आयोजन हो सकता है। नए सेमेस्टर में यूथ फेस्टिवल के आयोजन होने से भाग ले रहे छठे सेमेस्टर के छात्र हिस्सा लेने से वंचित हो जाएंगे। वहीं, पॉलीटेक्निक कॉलेजों को नए सिरे से यूथ फेस्टिवल के लिए टीम तैयारी करनी पड़ेगी।
पढ़ें: वापस लौट आए योगेंद्र यादव
मुकेश चड्डा, प्रिंसिपल, राजकीय पॉलीटेक्निक, मानेसर: तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। चुनाव के बाद अब इसके आयोजन की संभावना है। स्थान और तारीख फिर से तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा तय की जाएगी।