फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inter diciplinary reseach center will open in lucknow university

एक साथ रिसर्च करेंगे साइंस और आर्ट के स्टूडेंट

Wed, 27 Nov 2013 01:53 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Wed, 27 Nov 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
inter diciplinary reseach center will open in lucknow university

एलयू अब इंटर डिसिप्लिनरी रिसर्च का हब बनेगा। विश्वविद्यालय में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) की मदद से 20 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


ओएनजीसी ने इसके लिए 10 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। मंगलवार को एलयू के पांच नंबर गेट के पास इस एडवांस रिसर्च सेंटर की बिल्डिंग बनाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार यहां विज्ञान व कला के स्टूडेंट आपस में मिलकर रिसर्च करेंगे। जिसका फायदा सोसाइटी व इंडस्ट्री दोनों को होगा।

ओएनजीसी ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीआरएस) के तहत लविवि में एडवांस रिसर्च सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। गेट नंबर पांच के पास बनने वाले इस अत्याधुनिक रिसर्च सेंटर की दो मंजिला बिल्डिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डिंग में मिनी ऑडिटोरिया और अलग-अलग विषयों के अनुसार इंस्टूमेंट रूम बनाए जाएंगे। फर्स्ट फ्लोर पर भारी इंस्टूमेंट और सेकंड फ्लोर पर हल्के इंस्टूमेंट रखे जाएंगे।

इसमें साइंस के डिपार्टमेंट अपने-अपने विषयों में तो रिसर्च करेंगे ही। साथ ही कला के विषयों से जुड़कर इंटर डिस्पिलिनरी रिसर्च कर सकेंगे।

अधिकारियों के अनुसार अगर भूगर्भ विज्ञान के विशेषज्ञ व भूगोल और इतिहास विषय के एक्सपर्ट एक साथ मिलकर रिसर्च करेंगे तो निश्चित तौर पर अच्छे नतीजे सामने आएंगे।


इससे एलयू में साइंस, आर्ट्स व अन्य फैकल्टी को काफी फायदा होगा। इस एडवांस रिसर्च सेंटर में रिसर्च के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ऐसी मशीनें जिन्हें एलयू अपने बजट से नहीं खरीद सकता वे यहां खरीदी जाएंगी। इससे एक्सपर्ट को रिसर्च करने में आसानी होगी। यहीं नहीं ओएनजीसी को भी यहां पर जियोलॉजी विभाग द्वारा किए जाने वाले रिसर्च से काफी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed