{"_id":"814411a1ce75d79b4f9ad8c78c507ac0","slug":"integrated-course-for-mbbs-students-in-kgmu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस स्टूडेंट्स को मिलेगी स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमबीबीएस स्टूडेंट्स को मिलेगी स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Oct 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एमीबीबीएस स्टूडेंट के लिए जल्द ही इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू किया जाएगा। इस कोर्स की मदद से अलग-अलग विभागों की फैकल्टी स्टूडेंट सुपर स्पेशलिटी कोर्स के बारे में स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन
जिससे वो इमरजेंसी केयर की विशेषता को बेहतर तरीके से सीख सकें। कोर्स को शुरू कराने के लिए केजीएमयू प्रशासन जल्द ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को पत्र लिखने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
केजीएमयू के एमबीबीएस स्टूडेंट को जल्द ही स्पेशलाइज्ड इंटीग्रेटेड कोर्स का फायदा मिलेगा। सोमवार को कुलपति प्रो. रविकांत की अध्यक्षता में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और फैक्लटी मेंबर्स की बैठक में ये फैसला लिया गया।
विज्ञापन
इंटीग्रेटेड कोर्स के तहत न्यूरालॉजी, कार्डियोलॉजी, हेमेटोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और ट्रॉमा केयर से संबंधित क्लासेस चलाई जाएंगी। इस कोर्स का मकसद एमबीबीएस स्टूडेंट को बेहतर एजुकेशन देना है।
जिससे वो एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान अधिक से अधिक जानकारी एकत्र कर सकें। केजीएमयू के सीएमएस डॉ. एससी तिवारी ने बताया कि कोर्स को शुरू कराने के लिए जल्द ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को पत्र लिखा जाएगा।
पूरी कोशिश है कि कोर्स के तहत हर शनिवार को दो घंटे की क्लास चलाई जाएगी जिसमें अलग-अलग विभागों के प्रोफेसर सुपर स्पेशलिटी ट्रीटमेंट की जानकारी देंगे। केजीएमयू प्रशासन इस कोर्स को जल्द शुरू कराने की तैयारी में है।