फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   institute of exellence by ptu in chandigarh

शहर को जल्द मिलेगा इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस

Wed, 08 Jan 2014 01:37 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jan 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
institute of exellence by ptu in chandigarh
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, सांताक्रूज़ (युसीएससी), पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू) के सहयोग से चंडीगढ़ में इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सेलेंस (आईओई) की स्थापना करेगी।
विज्ञापन


जिसके लिए दोनों संस्थानों के बीच करार हुआ है। जिस पर पीटीयू के वीसी डॉ. रजनीश अरोड़ा व कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जार्ज ब्लूमेंथल ने दस्तखत किए।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने इस पहल का स्वागत किया। साथ ही सीयू को न्यू चंडीगढ़ में परिसर स्थापित करने को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि एजुसिटी में आने वाले संस्थानों की सरकार हरसंभव मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जार्ज ने कहा कि हमारा मकसद विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षण संस्थान की स्थापना करना है। पीटीयू के बीओजी के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल ने कहा कि विदेशी विश्वविद्यालयों केलिए भारत में बड़े अवसर हैं। क्योंकि यहां विद्यार्थियों की बड़ी संख्या है।


पीटीयू के वीसी डॉ. रजनीश अरोड़ा ने जून-14 में इस पर काम शुरु कर दिया जाएगा। यहां बायो इंजीनियरिंग, बायो इंफॉर्मेटिक्स, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग समेत कई विषयों में डिग्री कोर्स होंगे।

इसका संचालन सात सदस्यीय बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज करेगा। जिसका पहला अध्यक्ष राज्य की सिफारिश पर राज्यपाल नियुक्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed