फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   instead of study, indian girls washing kitcherware in school

पढ़ने की बजाय स्कूल में बर्तन धो रही हैं बेटियां

Thu, 09 Jul 2015 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना Updated Thu, 09 Jul 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
instead of study, indian girls washing kitcherware in school

देश की बेटियां स्कूलों में पढ़ने की बजाय बर्तन मांज रही हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण हरियाणा के एक सरकारी स्कूल में देखने को मिला। स्कूल में छात्राएं न केवल बच्चे मिड-डे मील के बर्तन खुद साफ करती हैं, बल्कि चाय के कप भी उठाकर ले जाते देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य अध्यापिका का जहां अपना पक्ष हैं वहीं प्राचार्य अपने तरीके से जवाब दे रहे हैं। जबकि जिले की शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच का भरोसा दिया है। प्रदेश सरकार ने लड़का हो या लड़की मिड-डे मील परोसने और बर्तन को साफ करवाने के लिए कुक का इंतजाम सभी स्कूलों में कर रखा है।
विज्ञापन


इसके बावजूद कई स्कूलों में छात्र-छात्राएं खुद ही बर्तन साफ करते हैं। जब अमर उजाला की टीम आहुलाना गांव के सरकारी स्कूल में पहुंची तो वहां पर एक छात्रा खुद ही बर्तन साफ कर रही थी, जबकि एक बच्चा चाय के झूठे कप लेकर जाती दिखाई दी। इससे साफ है कि स्कूल प्रबंधन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन को चाहिए कि मिड-डे मील बनवाने से लेकर बर्तन वापस रसोई में रखवाने तक का काम कुक से लिया जाना चाहिए। जिसके बदले उनको सरकार द्वारा वेतन दिया जाता है।

मुख्य अध्यापिका ने रखा अपना पक्ष

instead of study, indian girls washing kitcherware in school

प्राथमिक पाठशाला की मुख्य अध्यापिका शकुंतला का कहना है कि पिछले काफी समय से स्कूल की दीवार टूटी है। इस दीवार की नापजोख करने के लिए बुधवार सुबह विभाग की ओर से जूनियर इंजीनियर आया था। जिसके लिए चाय मंगाई गई थी। उसने चाय के कप कुक के पास रखने के लिए कहा था, लेकिन उसे नहीं पता था कि वह कप को धोने लगेगी।

कुक की लगा रखी है ड्यूटी : प्राचार्य
वहीं स्कूल के प्राचार्य कृष्ण शर्मा ने बताया कि स्कूल में दो कुक लगाए गए हैं। कोई भी लड़की बर्तन नहीं धोती। वह खाना खाती है और प्लेटों को वहीं पर छोड़ देती है। जिसके बाद कुक ही उन्हें साफ करती है।

क्या कहती हैं जिला शिक्षा अधिकारी
इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा ने बताया कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिर भी अगर ऐसी बात है तो प्राचार्य से बातचीत कर मामले को अमल में लाया जाएगा। स्कूलों में लड़कियों के मिड-डे मील के खाना बनाने और बर्तन धोने के लिए कुक लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed