फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspire program in amity university

एमिटी विवि में ‘इन्सपायर’ इंटर्नशिप प्रोग्राम

Wed, 18 Dec 2013 12:00 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 18 Dec 2013 12:00 PM IST
विज्ञापन
inspire program in amity university

एमिटी विश्वविद्यालय और विज्ञान व तकनीकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में

विज्ञापन
चल रहे पांच दिवसीय इन्सपायर इंटर्नशिप कार्यक्रम में मंगलवार को छात्रों ने वैज्ञानिकों से विज्ञान के गूढ़ रहस्यों के बारे में जानकारी ली।

वहीं, दूसरे दिन के प्रथम सत्र की शुरुआत ज्ञानवर्धक लघु नाटिका के साथ हुई। एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी विभाग के शिक्षक व कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत यह नाटिका खाद्य सामग्रियों में मिलावट पर आधारित थी।

इससे छात्रों को खाने-पीने की वस्तुओं में हो रही मिलावटों को जांचने के वैज्ञानिक और घरेलू तरीकों की जानकारी दी गई।


इसके बाद बीरबल साहनी पुरावनस्पति संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन नौटियाल ने रेडियो कार्बन-14 डेटिंग पद्धति के बारे में बताया।

वहीं, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अर्थ साइंस पीएसी के चेयरमैन और प्रोफेसर अशोक साहनी ने छात्रों को पृथ्वी पर डायनासोर युग के बारे में बताया।

पृथ्वी की रचना, भू-गर्भीय संरचना, वातावरण और रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारियों को छात्रों के साथ साझा करने के लिए प्रसिद्ध जियोलॉजिस्ट और रिमोट सेंसिंग एप्लिकेशन सेंटर, लखनऊ के निदेशक डॉ. पी.एन. शाह भी छात्रों से मुखातिब हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed