{"_id":"cd3317ffc7cd3cce5d3e4a0ba0d56e71","slug":"inspire-internship-camp-on-research-in-punjab-university-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में स्कूली बच्चे जानेंगे, क्यों जरूरी है रिसर्च?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में स्कूली बच्चे जानेंगे, क्यों जरूरी है रिसर्च?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Mar 2015 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल स्तर पर ही स्टूडेंट्स को साइंस और रिसर्च के प्रति जागरूक करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) की ओर से खास इंस्पायर इंटर्नशिप कैंप लगाया जाएगा। पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में 23 से 27 मार्च तक यह कैंप लगेगा। इसके लिए करीब 20 लाख का बजट दिया गया है।
विज्ञापन
वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स का पूरा खर्च डीएसटी उठाएगी। पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ फार्माश्यूटिकल साइंसेस में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डॉ. अनुराग कुहाड़ ने पहली बार आयोजित इंस्पायर कैंप के लिए ट्राइसिटी, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से 300 स्टूडेंट्स का चयन किया गया है।
विज्ञापन
इनमें सीबीएसई बोर्ड से 10 वीं में 10 सीजीपीए, पंजाब बोर्ड से 88 और हरियाणा बोर्ड में 83 फीसदी अंक पाने वाले स्टूडेंट शामिल हैं। हालांकि, करीब 400 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि पीयू को पांच साल के लिए साल में चार इंस्पायर कैंप लगाने के लिए यह प्रोजेक्ट दिया गया है।
विज्ञापन
नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. मैथर भी देंगे जवाब
डॉ. अनुराग ने बताया कि देशभर के आईआईटी, टीआईएफआर और अन्य संस्थानों से जुड़ी 11 बड़ी हस्तियां स्टूडेंट्स को जागरूक करेंगी। वर्ष-2006 में फिजिक्स साइंसेस में नोबल पुरस्कार पाने वाले प्रोफेसर जॉन सी. मैथर टेली कांफ्रेंसिंग के जरिए स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब देंगे।
सुबह 9:15 बजे होगी शुरुआत
कैंप की शुरुआत 23 मार्च को सुबह 9:15 बजे होगी। इसमें पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा जाने माने साइंटिस्ट प्रो. विजय कुमार शर्मा, प्रो. अमितवा दत्ता, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. पी. आयूब भी शिरकत करेंगे। 26 मार्च को साइंस एग्जीबिशन भी आयोजित की जाएगी।