{"_id":"88a432d816d8b4957bc89d4a43051c21","slug":"inspire-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के पांच होनहारों को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
उत्तराखंड के पांच होनहारों को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Oct 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल लेवल पर इंस्पायर अवार्ड के लिए उत्तराखंड से पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें तीन टिहरी गढ़वाल से, जबकि एक पिथौरागढ़ और एक उधम सिंह नगर से ताल्लुक रखता है।
विज्ञापन
यह विद्यार्थी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आने वाली 6 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक होने वाली वर्कशाप में प्रेजेंटशन देंगे। इससे पहले शनिवार को टिहरी के तीन छात्रों के माडलों का शनिवार को राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिक परिषद (यूकास्ट) में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल, डॉ. बीपी पुरोहित, डॉ. अरुण कुकसाल, डॉ. आशुतोष मिश्र, अमित पोखरियाल, रामदेव घुनियाल, चंदा थपलियाल, दीपा रौतेला, मनमोहन रावत, मनोज सिंह, आरती, संदीप पेटवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यह हैं चुने गए विद्यार्थी और उनके मॉडल
1. अनीष रावत, कक्षा-8, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय धौलागिरी (टिहरी गढ़वाल)। मॉडल-प्रत्यावर्ती धारा उत्पन्न कर एसी सप्लाई को डायरेक्ट सप्लाई में बदलकर बिजली के उपकरण चलाने का उपाय सुझाया।
2. सुभाष कोठियाल, कक्षा-9, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, थालकाधार (टिहरी गढ़वाल)। मॉडल-कूड़े से निकलने वाली मीथेन गैस का उपयोग कर टरबाइन के जरिए बिजली उत्पादन के उपाय बताए।
3. सौरभ कश्यपी, कक्षा-9, राजकीय इंटर कॉलेज कैंपटी (टिहरी गढ़वाल)। मॉडल-जंगल में लगने वाली आग का सेंसर के माध्यम से पता लगाना।
4. नंदी नाथ, कक्षा-8 भदईपुरा जूनियर हाईस्कूल, उधम सिंह नगर। मॉडल-नमक के पानी से विद्युत उत्पादन का उपाय बताया।
5. पारुल जोशी, कक्षा-9, जीजीआईसी एंचोली, पिथौरागढ़। मॉडल-सीवरेज के पानी के शुद्धिकरण का तरीका सुझाया।