{"_id":"92ebf407aa4e1c74e14d011de54d41b4","slug":"inso-locked-exen-offcie-of-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में इनसो ने एक्सईएन ऑफिस पर ताला जड़ा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में इनसो ने एक्सईएन ऑफिस पर ताला जड़ा
सुमित सिंह श्यौराण/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Jul 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस से बड़ी खबर आ रही है। यहां छात्र संगठन इनसो (इंडियन नेशनल स्टूडेंस आर्गेनाइजेशन) ने एक्सईएन ऑफिस पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
इससे ऑफिस के सभी अधिकारी और कर्मचारी अंदर ही बंद हो गए। इनसों के नेताओं ने लंबित मांगों पर कोई कार्रवाई न होने के विरोध में ऐसा किया।
गौरतलब है कि पीयू कैंपस में नया सत्र शुरू होते ही छात्र संगठनों ने धरने देने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में आज इनसो ने कैंपस में अधूरे पड़े कंस्ट्रैक्शन वर्क को लेकर एक्सईएन को आड़े हाथ लिया। पिछले दिनों भी इस मुद्दे पर संगठन की ओर से एक्सईएन ऑफिस के आगे धरना दिया गया है।
विज्ञापन
उस समय संगठन नेताओं ने ज्ञापन देकर अपनी मांगें गिनवाई थी और उन्हें जल्द पूरा करने की बात कही थी, लेकिन उन मांगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में इनसो प्रधान गौतम नैन की अगुवाई में काफी छात्रों ने आज के प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन