फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   induction day in kgmu

KGMU INDUCTION: 'गर्व करें, आप किंग जॉर्जियंस हैं'

Wed, 07 Aug 2013 01:43 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
induction day in kgmu

आप किंग जॉर्जियंस हैं। देश के छठे नंबर के मेडिकल कॉलेज में आपको पढ़ने का मौका मिला है और आज पूरा विश्व इस बात का लोहा मानता है।

विज्ञापन


ये विचार किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में आए नए मेडिकोज को ब्राउन हॉल में संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. डीके गुप्ता ने व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई करने वालों को खुद पर गर्व होना चाहिए तभी वो अच्छे और नेक डॉक्टर बन सकते हैं। आज पूरे विश्व को ऐसे ही डॉक्टरों की जरूरत है।
विज्ञापन


छात्रों को उन्होंने बताया कि आप सभी को किंग जॉर्ज में पढ़ने का मौका मिला है और ये जानकर आपको खुद पर गर्व होगा कि इंग्लैंड में इस कॉलेज से निकलने वाले छात्र-छात्राओं को बड़े आदर के साथ ‘किंग जॉर्ज वाले हैं’ कहकर पुकारा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में पढ़ाई लिखाई को लेकर उन्होंने बताया कि हमारे यहां हर चार छात्र पर एक फैक्ल्टी है जिससे यहां पढ़ने वालों को शिक्षकों की कमी का अहसास कभी नहीं हो सकता है।

अपने बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं वर्ल्ड वाइड स्तर पर मैं पीडियाट्रिक्स का प्रेसिडेंट हूं। जैसे ही छात्रों ने ये बात सुनी पूरा ब्राउन हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


अपने संबोधन के अंतिम चरण में उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिलाया कि किसी भी हालत में रैगिंग को लेकर चिंतित न हो। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं और ऐसी किसी समस्या के होने पर आप निसंकोच मुझसे इसकी शिकायत कर सकते हैं।

इस मौके पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष समेत अन्य डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कुलपति के संबोधन के बाद सभी छात्र-छात्राएं अपनी कक्षाओं में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed